बसपा की ओर से 18 जून को श्री खुरालगढ़ साहिब में किया जाएगा रोष प्रदर्शन : एडवोकेट पलविंदर माना

by

एएम नाथ । होशियारपुर : होशियारपुर जिले के गांव भुलेवाल गुजरां में एक मीटिंग हुई, जिसमें मुख्य अतिथि हलका चब्बेवाल के प्रभारी एडवोकेट पलविंदर माना पहुंचे।

इस मीटिंग में 18 जून को पंजाब संभालो मुहिम के तहत श्री खुरालगढ़ साहिब की पवित्र धरती चरण छोह गंगा पर खोले गए शराब के ठेकों के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन किया गया है, जिसके संबंध में डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी के निर्देश पर एडवोकेट माना ने बयान जारी कर कहा कि इस विरोध प्रदर्शन में हलका चब्बेवाल की भूमिका अहम रहेगी, क्योंकि हलका चब्बेवाल विधानसभा हलका गढ़शंकर से सटा हुआ है और यहां से बड़ी संख्या में बसों का प्रबंध किया जाएगा। जिसके लिए हलके का गांवों में पहुंच कर मीटिंग की जा रही हैं।

गांव भुलेवाल गुज्जरों के निवासियों ने आश्वाशन दिलाया कि वे बड़ी गाड़ी का प्रबंध करके भारी गिनती में श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचेंगे। एडवोकेट माना ने कहा कि बसपा का यह विरोध मान सरकार और ड्रग माफिया की कमर तोड़ देगा। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं में दविंदर बाहोवाल जी, कुलविंदर कोठी जी, राकेश किट्टी, विक्की बंगा, बलवंत नीतपुर, राजेश भुन्नो, नरेंद्र लालवान, सुरिंदर पाल लालवान, प्रदीप कुमार शशि, मौजूदा सरपंच साहिब और पूर्व सरपंच सुरिंदर कौर और भारी गिनती में ग्रामीण मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को हरी दिवाली और इको फ्रेंडली दिवाली मनाने के लिए दिया संदेश

गढ़शंकर।  एसबीएस मॉडल हाई स्कूल के सातवीं और तीसरी कक्षा के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक कर लोगों को हरी दिवाली और इको फ्रेंडली दिवाली मनाने के लिए संदेश दिया। जिसमें पटाखों का उपयोग न...
article-image
पंजाब , समाचार

पक्का मोर्चा, 55बां दिन: मेहंदवानी भंडियार वी डंगोरी में निकाला गया चेतना/कैंडल मार्च

गढ़शंकर :29 सितम्बर: जिला होशियारपुर की तहसील गढ़शंकर के अधीन पड़ते इलाका बीत के गांव मेहंदवानी में लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश द्वारा साबुन फैक्ट्री के प्रदूषण तथा भारी...
article-image
पंजाब

BBMB Organises Seminar on Dr.

Hoshiarpur /April 15/Daljeet Ajnoha : A seminar dedicated to the birth anniversary of Bharat Ratna, Constitution framer and epoch-making leader Dr. Bhim Rao Ambedkar was organised by the Bhakra Beas Management Board (BBMB) at...
article-image
पंजाब

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में ब्लॉक अधिकारी गिरफ्तार

होशियारपुर, 31 दिसंबर :  पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत वाइल्ड लाइफ डिवीजन, गढ़शंकर जिला होशियारपुर में तैनात...
Translate »
error: Content is protected !!