जाखड़ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र : मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में इस्तेमाल धन की जांच करने को कहा

by
चंडीगढ़, 16 जून :   पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की निगरानी में मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त में धन के इस्तेमाल की जांच किए जाने की मांग की, ताकि इसके “शक्तिशाली लाभार्थियों” का पता लगाया जा सके।
जाखड़ ने कहा, “ड्रग मनी ट्रेल में पैसे का पता लगाना जरूरी है, इसके बिना पंजाब से मादक पदार्थों को जड़ से खत्म करने की कवायद न केवल निरर्थक है, बल्कि एक दिखावा भी है।”
उन्होंने कहा, ”मादक पदार्थ के आदी हजारों लोगों और छोटे लोगों को गिरफ्तार करने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। बड़ी मछली को पकड़ना होगा।” पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा साढ़े तीन महीने पहले शुरू किए गए “युद्ध नशियां विरुद्ध” अभियान के तहत, 17,000 से अधिक मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, और नशीले पदार्थों की बड़ी खेप जब्त की गई है।
जाखड़ ने कहा, “बड़ी मछलियों को पकड़ने और अंतिम लाभार्थियों को गिरफ्तार करने के लिए धन के लेनदेन का मार्ग पता करना होगा, चाहे वे पार्टी लाइन से हटकर काम करने वाले नेता हों या अधिकारी। पंजाब में ड्रग कार्टेल किसी न किसी तरह के संरक्षण के बिना पनप नहीं सकते।”
भाजपा नेता ने कहा, ”मैं आपको आगाह करते हुए यह पत्र लिख रहा हूं ताकि मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में धन के लेनदेन में शक्तिशाली और प्रभावशाली अंतिम लाभार्थियों का पता लगाने के लिए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू की प्रत्यक्ष निगरानी में तत्काल जांच की गंभीरता की ओर आपका ध्यान आकर्षित किया जा सके।”
उन्होंने कहा, “अगर आपकी सरकार मादक पदार्थों के खिलाफ अपनी लड़ाई में अपनी विश्वसनीयता और संकल्प साबित करना चाहती है तो यह महत्वपूर्ण है।”
जाखड़ ने मान से आग्रह किया कि वह मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखें और इस मामले में अंतिम लाभार्थियों को उजागर करने के लिए उनकी निगरानी में एक विश्वसनीय एजेंसी या कई एजेंसियों द्वारा “समयबद्ध” जांच कराने के लिए उनके हस्तक्षेप का अनुरोध करें।
जाखड़ ने कहा कि पंजाब में मादक पदार्थों की बरामदगी कई हजार करोड़ रुपये में होती है। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में पंजाब के कई नेताओं की किस्मत बदल गई है, जिसे महज संयोग नहीं कहा जा सकता। यह धन के स्रोत को लेकर बहुत अधिक संदेह पैदा करता है।”
भाजपा नेता ने यह भी दावा किया कि साइकिल पर चलने वाले विधायकों के पास अब करोड़ों रुपये की लग्जरी कारें हैं। जाखड़ ने कहा, “कई लोगों के पास कई एकड़ में फैले फार्महाउस हैं। चूंकि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल धन की मात्रा बहुत बड़ी है, इसलिए इसमें धन शोधन की बू आती है, जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा सकती है, या जैसा भी मुख्य न्यायाधीश उचित समझें, क्योंकि इसमें उच्च और शक्तिशाली लोग शामिल हो सकते हैं।”
उन्होंने कहा कि मंत्रियों, विधायकों, पार्टी अध्यक्षों, पार्टी प्रभारियों और सभी विचारधाराओं के नेताओं को जांच का हिस्सा होना चाहिए।
जाखड़ ने कहा, “प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में, मैं अपनी और अपनी पार्टी की ईमानदारी और गंभीरता के प्रतीक के रूप में सबसे पहले जांच के लिए खुद को पेश करता हूं।”
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग प्रताड़ित : देश को बचाने के लिए एकजुट होकर लड़ना होगा – सांसद मनीष तिवारी

रोपड़, 4 मार्च: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान...
article-image
पंजाब

NRI Donates ₹25,000 to Eye Bank

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.16 : The Rotary Eye Bank and Corneal Transplantation Society recently performed a cornea transplant on a three-year-old child, restoring the child’s sight. Inspired by this, NRI Vijay Pal Jagpal and his wife...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पिता, पुत्र व भतीजे की मौत : ट्रेक्टर पलटा , सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीद कर दर्शन-पूजन कर घर जा रहा था परिवार

सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीद कर दर्शन-पूजन कर घर जा रहे परिवार की खुशियों पर शुक्रवार की देर रात ग्रहण लग गया। घर पहुंचने से पहले ही औसानपुर गांव में ट्रैक्टर पलट गया और उसमें...
पंजाब

26 मार्च को भारत बंद के मद्देनजर संयुक्त किसान मोर्चा की गढ़शंकर में हुई मीटिंग

किसान मोर्चे द्वारा 26 को दुकानें बंद रखने की अपील गढ़शंकर – कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर किसान संगठनों द्वारा दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर लगातार संघर्ष जारी है। किसानी...
Translate »
error: Content is protected !!