जो सपने में भी नहीं सोचा जा सकता था वह 11 साल में मोदी ने कर दिखाया : जय राम ठाकुर

by
11 वीं से चौथी अर्थ व्यवस्था मोदी सरकार की मेहनत और नेतृत्व कुशलता का परिणाम
साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर प्रधानमंत्री को बधाई, देशवासियों को शुभकामनाएं
एएम नाथ। मंडी  : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जो सपने में भी नहीं सोचा जा सकता था वह सारे काम 11 साल के कार्यकाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिखाए।
May be an image of 6 people, temple and textमोदी सरकार ने ही पहली बार देश में वादा पूरा करने की सरकार चलाई। समय से योजनाओं को पूरा करने के लक्ष्य निर्धारित किए। देश के करोड़ों करोड़ों लोगों को मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी लूट खसोट के मिल पाया।
May be an image of 6 people, crowd, temple and textकांग्रेस के एक प्रधानमंत्री जो खुलेआम कहते थे कि हम दिल्ली से ₹1 भेजते हैं तो पचासी पैसे पर कोई और पंजा मार देता है। मात्र 15 पैसे ही असली लाभार्थी तक पहुंचाते हैं। मोदी ने अपने कार्यकाल में गरीबों के हक पर पंजा मारने वाले इन बिचौलियों पर अंकुश लगाया और आज जब केंद्र सरकार एक बटन दबाकर देश के 12 करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मन निधि के ₹6000 भेजती है तो पूरा पैसा किसान को मिलता हैं।
May be an image of one or more people, temple and textजब प्रधानमंत्री किसानों की फसल खरीद का पैसा भेजते हैं, शौचालय और प्रधानमंत्री का आवास भेजते हैं तो वह लाभार्थी को पूरा-पूरा मिलता है और कोई भी बिचौलिया उसमें अपना हाथ नहीं मार सकता। देश में यह पहली बार हुआ है जब करोड़ों लोग समय से और बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। आयुष्मान योजना ने गरीब को अपनी बीमारियों से लड़ने का अवसर दिया है तो बुजुर्गों को स्वास्थ्य की देखभाल की गारंटी दी है। मात्र 11 साल में 27 करोड़ से ज्यादा देशवासी गरीबी रेखा के बाहर आए हैं। यह उपलब्धियां ऐसी है जिसे दुनिया हैरानी भरी नजरों से देख रही है। यह बातें उन्होंने मंडी जिला के विधानसभा क्षेत्र सराज के छतरी में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में कही।
May be an image of 2 people and text that says "11m0 11番 11 साल 11 11साल साल 11で 以産 1|साक 11सम 11 11साल सार cER"
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार के नीतिगत फैसलों ने देश की दशा और दिशा बदल दी है। कश्मीर से 370 अनुच्छेद के हटने की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। लेकिन कश्मीर से सिर्फ अनुच्छेद 370 ही नहीं हटा, आज जम्मू–कश्मीर पूरी दुनिया से जुड़ रहा है। कश्मीर को कन्याकुमारी से जोड़ने के लिए चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज भी बना और उस पर से दुनिया की बेहतरीन ट्रेन वन्दे भारत’ भी दौड़ी। नागरिकता संशोधन कानून, ट्रिपल तलाक, महिलाओं के लिए विधायिका में आरक्षण, राम मंदिर का जैसे कार्य कल्पना से परे थे लेकिन नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कुशलता पूर्वक संपन्न हुए। पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सिंधु जल समझौता निलंबित करना देशहित और डिप्लोमेसी के लिए बड़ा कदम मोदी सरकार ने ही उठाया।
May be an image of 1 person, temple and text that says "CH mag"
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश की अंतरिक सुरक्षा की बात हो या बाह्य सुरक्षा की। मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने प्रभावी कार्रवाई की है।ऑपरेशन सिंदूर की मार पाकिस्तान कभी नहीं भूलेगा। आज नक्सलियों के सफाए के लिए चलाए जा रहे अभियान से यह साफ है कि देश अतिशीघ्र नक्सल मुक्त बन जाएगा।
May be an image of 7 people, temple, dais and text that says "भारतीय जनता पार्टी सिराज मण्डल जंजेह आपका्कस्व बडकस्वा क स्वा आपका अमी अभि करंत एत የርየኒተል መክርዊን"कई प्रदेश और सैकड़ों जिले में फैला नक्सलियों का लाल गलियारा आज कुछ जिलों के कुछ क्षेत्रों में सिमट गया है। देश की इस आंतरिक सुरक्षा के खतरे से निपटना केंद्र सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है। जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। प्रधानमंत्री ने देश को 2047 तक विकसित बनाने का जो लक्ष्य रखा है उसमें हर देशवासी की सहभागिता बहुत जरूरी है। हमने प्रधानमंत्री के कंधे से कंधा मिलाकर काम किया तो विकसित भारत का सपना भी समय के पहले सरकार हो जाएगा। इस मौके पर उनके साथ मंडी जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
May be an image of one or more people, temple and text
जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय’ से सम्मानित किए जाने की शुभकामनाएं दी। यह सम्मान साइप्रस के प्रथम राष्ट्रपति आर्कबिशप मकारियोस तृतीय के नाम पर रखा गया है। यह सम्मान देश के प्रधानमंत्री का नहीं अपितु देश के 140 करोड़ से ज्यादा देशवासियों का सम्मान है। भारत की विश्व में महत्वपूर्ण होती भूमिका का सम्मान है। भारत के प्रभुत्व का सम्मान है। यह सम्मान देशवासियों के लिए गर्व का क्षण है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री को यह 23वां वैश्विक सम्मान है। जिसमें अमेरिका, रूस, कतर समेत सभी महाद्वीपों में स्थित देश शामिल हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इनरव्हील क्लब शिमला द्वारा रिज मैदान शिमला में आयोजित किया रक्तदान शिविर : मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने रक्तदान शिविर का किया शुभारम्भ, स्वयं भी किया रक्तदान

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार ने अंग एवं ऊतक दान की शपथ ली शिमला, 26 जुलाई – मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन गोकुल बुटेल ने आज इनरव्हील क्लब शिमला द्वारा ऐतिहासिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फार्मा कंपनी में आयकर विभाग की रेड जारी : मालिक को कालका से लाई टीम

झाड़माजरी : हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी स्थित फार्मा कंपनी में पिछले 72 घंटों से अधिक समय से आयकर विभाग की रेड जारी है। शनिवार सुबह भी यहां विभाग की दबिश जारी रही।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में गरजे Outsource Employee, बोले उनके लिए बनाई जाए स्थाई नीति : 58 साल तक की नौकरी कार्यकाल तक जारी की जाए नोटिफिकेशन

 ओपीएस बहाल करने के बाद अब सरकार आउटसोर्स कर्मियों का दर्द भी समझे एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मी शुक्रवार को प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षक अब मेंटर टीचर बनकर स्कूली छात्रों को सिखाएगें लाईफ स्किल के गुर : नशा मुक्त ऊना अभियान में मेंटर टीचर कि कार्यशाला का शुभारंभ

ऊना, 8 अगस्त – ऊना के शिक्षक टीचर अब मेंटर बनकर स्कूली छात्रों को नशे से बचाने साथ-साथ लाईफ स्किल के गुर सिखाएगें। इसी कड़ी में नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत मेंटर टीचर...
Translate »
error: Content is protected !!