एक देश-एक चुनाव के लिए गठित जेपीसी ने मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री से की भेंट

by
एएम नाथ। शिमला : एक देश-एक चुनाव के प्रस्ताव से संबंधित संविधान (एक सौ उनतीसवां संशोधन) विधेयक, 2024 और कंेद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक 2024 के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ बैठक की।
समिति के अध्यक्ष पी.पी. चौधरी और अन्य सदस्यों का मुख्यमंत्री ने गरिमापूर्ण स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने अध्यक्ष तथा अन्य सदस्यों को पारम्परिक हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
समिति ने प्रस्तावित एक देश-एक चुनाव के बारे में विस्तृत विचार विमर्श किया। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने समिति के साथ प्रदेश सरकार के विचार साझा किए। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर भी समिति के सदस्य के रूप में बैठक में सम्मिलत हुए।
बैठक के उपरान्त मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बिल का विरोध कर रही है, लेकिन देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत समिति को कुछ सुझाव दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एक वर्ष में उप-चुनाव करवाने का प्रावधान रखने का सुझाव दिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से ली जानी चाहिए प्रेरणा : उपायुक्त

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उपायुक्त एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमनए एम नाथ। चंबा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ज़िला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा तथा शाहपुर के एसडीएम को जमीन का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश- एयरपोर्ट विस्तारीकरण: पुनर्वास के लिए मास्टर प्लान हो रहा तैयार: डीसी डा. निपुण जिंदल

हिमुडा तैयार करेगी डिटेल मैप, सभी सुविधाएं का रखा जाएगा ध्यान धर्मशाला, 29 दिसंबर। उपायुक्त डा. निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला के गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से प्रभावित होने वाले परिवारों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेलों से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रू-ब-रू होना का मिलता है मौका – डाॅ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार विभाग मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि मेलों एवं त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हंै। डाॅ. शांडिल ने आज...
Translate »
error: Content is protected !!