एचएएस परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल से की भेंट

by
एएम नाथ। शिमला : वर्ष 2024 बैच के दो भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों और वर्ष 2025 बैच के हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के 19 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। यह परिवीक्षाधीन अधिकारी वर्तमान में डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान में पेशेवर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
राज्यपाल ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवाओं में आने पर बधाई दी और उन्हें लोगों की सेवा के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करने को प्रोत्साहित किया।
राज्यपाल ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी को सदैव समाज हित के कार्यों को निजी उद्देश्यों की तुलना में प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को किसी भी स्थिति में सामाजिक सेवा की भावना का क्षरण नहीं होने देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सामाजिक दायित्वों को उत्कृष्टता से निभाने के लिए व्यवहार में विनम्रता नितांत आवश्यक है। जनता सर्वोपरि है तथा अधिकारियों को यह सदैव याद रखना चाहिए कि उनका दायित्व सेवाएं प्रदान करना है न कि शासन करना। कार्य के प्रति इस प्रकार की स्पष्टता न केवल जनता के लिए कल्याणकारी सिद्ध होती हैं बल्कि व्यक्ति को संतोष प्रदान करती है, जोकि खुशहाल जीवन के लिए अति आवश्यक है।
इस अवसर पर परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल को अपना परिचय दिया और अनुभव साझा किए। उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक एवं सामाजिक मुद्दों पर राज्यपाल के साथ विस्तृत चर्चा भी की।
राज्यपाल ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को जमीन से जुड़े रहने तथा क्षेत्र और लोगों की बुनियादी समस्याओं एवं आवश्यकताओं सहित अन्य मुद्दों को गहराई से समझने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को न केवल एक प्रशासक के रूप में कार्य करना चाहिए बल्कि लोगों के साथ मार्गदर्शक, सहयोगी और एक मित्र की तरह सम्बंध स्थापित करने चाहिए।
इससे पूर्व, संस्थान की निदेशक रूपाली ठाकुर ने राज्यपाल को प्रशिक्षण कार्यक्रमों की संरचना, उद्देश्यों और विषय वस्तु आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवा अधिकारियों को प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया।
संस्थान के अतिरिक्त निदेशक प्रशांत सरकेक तथा पाठ्यक्रम निदेशक संदीप शर्मा इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

घाना से आए 10 ऑक्सीजन कंसनट्रेटर पंडोगा में लगाए गए, डीसी ने कहा शुक्रिया

ऊना – अफ्रीकी देश घाना से 10 ऑक्सीजन कंसनट्रेटर जिला ऊना के लिए आए हैं और इन्हें पंडोगा के नवनिर्मित मेक शिफ्ट कोविड अस्पताल में लगा दिया गया है। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंगला माता बनलगी का दो दिवसीय मेला शुरू : समापन समारोह में दून के विधायक राम कुमार चौधरी करेंगे शिरकत

पट्टा मेहलोग, 20 अप्रैल (तारा) :  विकास खंड पट्टा के तहत ग्राम पंचायत दाड़वा के गांव बनलगी में स्थित प्राचीन मंगला माता मंदिर परिसर में दो दिवसीय मेले का आयोजन 20 और 21 अप्रैल...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गृहमंत्री अनिल विज तल्ख : डीएसपी सहित सिपाही सस्पेंड, एसपी को दिए निर्देश- दुष्कर्म के आरोपी हर हालात में आरोपी को गिरफ्तार करो

अंबाला  :   हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज पुलिस के खिलाफ लगातार आ रही शिकायतों पर तल्ख अंदाज में नजर आए ।  गृहमंत्री ने जहां शिकायतों के आधार पर एक डीएसपी सहित सिपाही को सस्पेंड...
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने राधा स्वामी सत्संग केंद्र परौर सत्संग सुना

परौर । मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला कांगड़ा के परौर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के आध्यात्मिक गुरू बाबा गुरिन्दर सिंह ढिल्लों के सत्संग में भाग लिया। उन्होंने कहा कि राधा स्वामी...
Translate »
error: Content is protected !!