माँ अन्नपूर्णा रसोई दसूहा ने पूरे किए सेवा के 4 वर्ष — मात्र ₹20 में भरपेट भोजन

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : माँ अन्नपूर्णा रसोई दसूहा ने मात्र ₹20 में भरपेट भोजन उपलब्ध करवाकर सेवा के 4 सफल वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस उपलक्ष्य में विशेष आयोजन किया गया, जिसमें निशुल्क भोजन (लंगर) और प्रसाद का वितरण किया गया तथा दीर्घकालीन सेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार ने रसोई का दौरा किया और वहाँ की सेवाभावना की सराहना की। माँ अन्नपूर्णा रसोई दसूहा के अध्यक्ष भूपिंदर रंजन ने जानकारी साझा करते हुए कहा, “यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि माँ अन्नपूर्णा रसोई ने निरंतर चार वर्ष तक समाज की सेवा की है। इस शुभ अवसर पर हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि यह सेवा कार्य वर्षों तक यूं ही चलता रहे।”

इस पहल की शुरुआत समाज में यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई थी कि कोई भी भूखा न सोए। आज यह रसोई सैकड़ों लोगों को रोज़ भरपेट भोजन उपलब्ध करवाकर सेवा, करुणा और मानवीयता की मिसाल बन चुकी है।

कार्यक्रम में माँ अन्नपूर्णा रसोई की पूरी टीम, समाजसेवी, शुभचिंतक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने सेवा भावना के इस पावन कार्य के प्रति अपना संकल्प दोहराया और रसोई के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जीवन जागृती मंच ने लगाए 150 ट्रैक्टर ट्रॉलियां को रिफलेक्ट लगाए

गढ़शंकर । श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पुर्व पर जीवन जागृती मंच गढ़शंकर के वालंटियर्स दुआरा मंच के अध्यक्ष प्रिंसीपल बिक्कर सिंह की  अगुआई में 150 ट्रैक्टर ट्रॉलियां पर रिफलेक्ट लगाए। प्रिंसिपल बिक्कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

धक्के मार कर निकालने की कोशिश करोगों तो देखा जाएगा : मनीष तिवारी के भी बगावती तेवर

नई दिल्ली :पंजाब के आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी गुलाम नबी आजाद के बाद दूसरे ही दिन बगावती तेवर दिखाए हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें किसी से कोई सर्टिफिकेट की जरूरत...
Translate »
error: Content is protected !!