मेडिकल रैंकिंग में भी पंजाब का दबदबा : पंजाब की शिक्षा संस्थाओं का जलवा

by

चंडीगढ़ । पंजाब के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक गर्व का पल है, क्योंकि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी ‘इंडिया रैंकिंग 2024’ में प्रदेश की सात यूनिवर्सिटीज ने देश की शीर्ष 100 सूची में अपनी जगह बनाई है।

मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने पंजाब की ओर से सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंकिंग में 32वां स्थान हासिल किया है.

इस रैंकिंग में मेडिकल, फार्मेसी, मैनेजमेंट, आर्किटेक्चर जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भी पंजाब की यूनिवर्सिटियों ने दमदार उपस्थिति दर्ज की है. हालांकि, इनोवेशन और कानूनी शिक्षा की श्रेणियों में राज्य के संस्थानों को निराशा हाथ लगी.

देश की टॉप 100 यूनिवर्सिटीज में पंजाब की 7 संस्थाएं

शिक्षा मंत्रालय द्वारा घोषित सूची में पंजाब की जिन यूनिवर्सिटियों ने स्थान बनाया है, वे इस प्रकार हैं:

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, मोहाली – रैंक 32

थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पटियाला – रैंक 43

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा – रैंक 45

आईआईटी रोपड़ – रैंक 48

पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ – रैंक 60

आईआईएसईआर, मोहाली – रैंक 64

पीएयू, लुधियाना – रैंक 80

मेडिकल रैंकिंग में भी पंजाब का दबदबा

देश की टॉप 50 मेडिकल संस्थानों की सूची में भी पंजाब ने शानदार उपस्थिति दर्ज की है:

पीजीआई चंडीगढ़ – रैंक 2

सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सेक्टर-32 – रैंक 35

डीएमसी लुधियाना – रैंक 40

हालांकि डेंटल श्रेणी में पंजाब का कोई भी संस्थान टॉप 50 में नहीं आ सका.

फार्मेसी और आर्किटेक्चर में भी मिला सम्मान

फार्मेसी श्रेणी में भी पंजाब के संस्थानों ने मजबूत प्रदर्शन किया:

पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ – रैंक 7

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च – रैंक 9

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी – रैंक 20

पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला – रैंक 46

वहीं आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग श्रेणी में:

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी – रैंक 13

चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर – रैंक 30

मैनेजमेंट रैंकिंग में भी दम दिखाया

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने मैनेजमेंट श्रेणी में 36वां स्थान प्राप्त कर अपनी बहुआयामी क्षमताओं को सिद्ध किया है. हालांकि देश की नई इनोवेशन श्रेणी में पंजाब की कोई भी यूनिवर्सिटी स्थान नहीं बना सकी. इसी प्रकार, कानून (Law) श्रेणी में भी राज्य के किसी संस्थान का नाम शामिल नहीं हो पाया.

सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले संस्थान

‘इंडिया रैंकिंग 2024’ में भाग लेने वाले संस्थानों की संख्या:

1374 संस्थान (सभी श्रेणियों में)

439 यूनिवर्सिटीज़ (सरकारी व प्राइवेट)

1373 इंजीनियरिंग संस्थान

439 फार्मेसी संस्थान

1596 कॉलेज

राज्य की सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी कौन?

टॉप स्टेट यूनिवर्सिटी की श्रेणी में पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ ने देशभर में 5वां स्थान प्राप्त कर राज्य की सबसे श्रेष्ठ सरकारी यूनिवर्सिटी के रूप में खुद को साबित किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवती की घिनौनी सच्चाई आई सामने : पुलिस भी सच जानकर हैरान

आगरा :  एत्माद्दौला थाने में कटरा वजीर खां निवासी अजय तोमर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया था। वह जेल में बंद है। पुलिस विवेचना में मामला हनी ट्रैप का निकला। वसूली...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री रवाना

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर की डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने एडवोकेट प्रीतपाल सिंह बासी और उनकी पूरी...
article-image
पंजाब

सफाई कर्मचारियों ने पक्का होने की खुशी में डिप्टी स्पीकर रौड़ी को सम्मानित किया

गढ़शंकर , 8 सितंबर: डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी और कार्यकारी अध्यक्ष  जसविंदर कौर मान को नगर परिषद गढ़शंकर में कार्यकारी अधिकारी मदन सिंह जी के नेतृत्व में सभी सफाई कर्मचारियों...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल धमाई का 12वीं कक्षा का परिणाम रहा शानदार : नेहा 436 अंक लेकर स्कूल में रही प्रथम

गढ़शंकर, 15 मई : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं के नतीजों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमाई का नतीजा शानदार रहा। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल प्रिंसिपल मैडम पूनम शर्मा...
Translate »
error: Content is protected !!