चंबा में दुआट महादेव मंदिर माथा टेकने गए पांच युवकों की कार सड़क हादसे की ​शिकार : 1 की मौके पर मौत 4 घायल

by

एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के दायरे में आने वाले माणी-संगनहार संपर्क मार्ग पर कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। कार में कुल पांच लोग सवार थे। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज चंबा में भर्ती करवाया गया है। जहां एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार करियां पंचायत के जंजला गांव के पांच लोग दुआट महादेव मंदिर में माथा टेकने के बाद कार के जरिए वापिस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। परिणामस्वरूप इसमें सवार राकेश कुमार वासी गांव जंजला की मौत हो गई। दुर्घटना में घायलों की पहचान दीपक कुमार वासी गांव भतोगडी, मनोज कुमार, नरेश कुमार और जीवन कुमार सभी वासी गांव जंजला के तौर पर हुई है। कार को गिरता देख मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत घायलों को उठाकर उपचार के लिए मेडिकल कालेज भिजवाने के साथ ही पुलिस को सूचित किया। घायलों को मेडिकल कालेज में प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया गया है।
इसी बीच सदर पुलिस थाना से टीम ने मेडिकल कालेज पहुंचकर घायलों के ब्यान दर्ज किए। पुलिस की एक टीम दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति का शव लाने के लिए घटनास्थल को रवाना हो गई। इस संदर्भ में सदर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। उधर, एसपी चंबा अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौसी को प्रेम जाल में फंसाकर बनाता रहा शारीरिक संबंध : ब्लैक मेल कर दो लाख रुपये की की मांग, रुपये न मिलने पर सोशल मीडिया पर की वायरल की वीडियो

 जौनपुर  : रिश्ते में मौसी लगने वाली युवती को आजमगढ़ निवासी युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद ब्लैक मेल करते हुए दो लाख रुपये की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15 साल से शादीशुदा…होटल में दोस्त संग पकड़ी गई पत्नी : रोते हुए पति बोला- मैंने GPS लगाया था

अमृतसर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शादी, भरोसे और रिश्तों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना सिर्फ एक पति-पत्नी के रिश्ते की नहीं, बल्कि भरोसे, टूटे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में 412 प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित, 2581 पदों के लिए हुआ चुनाव….चंबा के चौगान में नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह : पंचायतें लोकतंत्र की आधारशिला, निष्पक्षता से करें जनसेवा : कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। चंबा :  जिला चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में सोमवार को पंचायती राज संस्थाओं के नव-निर्वाचित प्रधानों एवं उपप्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

4 दिन भारी वर्षा का हिमाचल में अलर्ट : 231 सड़कें ठप, अब तक 116 की मौत

एएम नाथ । शिमला : मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इससे राज्य में फिर से जनजीवन पर संकट गहराने की आशंका है। मौसम विभाग...
Translate »
error: Content is protected !!