बर्थडे पर बुलाकर लूटी युवती की इज्जत : सॉरी बोलकर फिर बनाया कई बार हवस का शिकार ..दोनों की साइट पर हुई थी दोस्ती

by

फरीदाबाद ।  फरीदाबाद क्षेत्र में रहने वाले कपड़ा कारोबारी के बेटे पर दिल्ली की रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। युवती ने शादी के लिए अपना बायोडाटा मैट्रिमोनियल साइट पर डाला हुआ था।

दोनों की दोस्ती साइट के जरिये हुई थी। थाना बल्लभगढ़ महिला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोरोना काल में हो चुकी है माता-पिता की मौत : दिल्ली की रहने वाली युवती ने बताया कि उसके माता पिता की कोरोना काल में मौत हो गई थी। वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। उन्होंने शादी के लिए अपना बायोडाटा मैट्रिमोनियल साइट पर डाला हुआ था। जहां पर उनकी युवक से दोस्ती गई। दोस्ती के दौरान उनको पता चला कि दोनों एक ही कॉलेज में पढ़े हुए हैं। जिसके चलते उन्होंने अपना मोबाइल नंबर एक्सचेंज कर लिया।

बर्थडे पर बुलाकर लूटी आबरू
24 अप्रैल को वह युवक के जन्मदिन वाले दिन पहली बार फरीदाबाद आई और युवक उसको अपनी गाड़ी में घुमाते हुए गांव नीमका की तरफ सुनसान जगह पर ले गया। वहां पर युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। तब युवती ने पुलिस को फोन करने के फोन निकाला तो युवक ने उसका फोन छीनकर बंद कर दिया। उसके बाद युवती को कहा कि उनकी शादी तो होने वाली है इसलिए यह एक आम बात है। जिस पर युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

सॉरी बोलकर भी की दरिंदगी
इसके बाद युवक ने उसको सॉरी बोल दिया और वह उससे अगली बार आगरा के एक होटल में मिली। वहां पर युवक ने दोबारा उसके साथ दुष्कर्म किया। इस तरीके से युवक ने कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब युवती ने उसको शादी के लिए बोला, तो वह आनाकानी करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ महिला थाना बल्लभगढ़ में केस दर्ज कर लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Awareness on Drug and Plastic

171 cyclists from 7 states take part Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.8 : The Sachdeva Stocks Hoshiarpur Cyclothon 2026, organised by Fit Biker Club in line with the Punjab government’s anti-drug campaign and the “Plastic-Free Hoshiarpur” initiative,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव : 21 जून को बनीखेत में   ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले  का शुभारंभ करेंगे   

एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हुआ है। कुलदीप सिंह  पठानिया 21 जून को सांय 5.30 बजे बनीखेत में आयोजित होने वाले  ज़िला स्तरीय आषाढ़...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रोहतक के सोमवीर बने सुकेत केसरी, चंडीगढ़ के आशीष रहे उप-विजेता : तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने किया कुश्ती विजेताओं को सम्मानित

परम्परागत शोभा यात्रा के साथ सुंदरनगर का राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेला संपन्न एएम नाथ। / रोहित जसवाल। सुंदरनगर, 28 मार्च।  सुन्दरनगर का सात दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला 2025 परम्परागत शोभा यात्रा के...
article-image
पंजाब

केवीके बाहोवाल में डेयरी फार्म सिखलाई कोर्स का आयोजन किया

गढ़शंकर, 20 दिसंबर  : पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना के अधीन चल रहे कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल होशियारपुर में डेयरी फार्मिंग संबंध में दस दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 6 दिसंबर से 19 दिसंबर तक किया...
Translate »
error: Content is protected !!