अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के तहत सांस्कृतिक उप समिति की बैठक आयोजित

by

अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षताक, लाकारों के चयन को लेकर की गई चर्चा

एएम नाथ। चम्बा : अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एवं संयोजक सांस्कृतिक उप समिति अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में समिति की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में सांस्कृतिक उप समिति के गैर सरकारी और सरकारी सदस्यों ने हिस्सा लिया।


बैठक में मिंजर मेले के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक संध्याओं तथा कलाकारों के चयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
अमित मैहरा ने कहा कि सांस्कृतिक उप समिति के गैर सरकारी सदस्य लोगों की रुचि के अनुरूप कलाकारों के चयन को लेकर एक सूची तैयार करें।
बैठक में स्टेज लाइट एवं साउंड व्यवस्था, स्टेज आर्केस्ट्रा सहित स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी को गैर सरकारी सदस्य भूपेंद्र सिंह जसरोटिया ने मेले के दौरान पौधारोपण गतिविधियों तथा पर्यावरण संरक्षण एवं विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों द्वारा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति प्रभावी संदेश के लिए एक ज्ञापन भी प्रस्तुत किया।
बैठक में जिला भाषा अधिकारी ने अवगत करवाया कि दस लाख रुपये से अधिक राशि वाले चयनित कलाकार की प्रस्तुति के लिए मामला प्रदेश सरकार से अनुमति को भेजा जाएगा। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ज़िला से संबंधित श्रेणीबद्ध कलाकारों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
बैठक में गैर सरकारी सदस्यों ने सांस्कृतिक संध्याओं एवं कलाकारों के चयन से संबंधित अपने सुझाव भी रखे।
ज़िला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, गैर सरकारी सदस्य करतार ठाकुर, भूपेंद्र सिंह जसरोटिया, हामिद खान, हेम ठाकुर, केएस प्रेमी, जितेंद्र सूर्या, नरेश राणा, लियाक़त अली, कपिल भूषण, हर्ष शर्मा सहित सांस्कृतिक उप समिति के विभिन्न सदस्य बैठक में उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ विभाग को जनजातीय क्षेत्र में 17 जून से पहले स्वीकृत पदों में से 50 फ़ीसदी पद भरने के निर्देश

माननीय हाईकोर्ट ने जनजातीय क्षेत्र की समस्याओं को ध्यान में रख लिया कड़ा संज्ञान : डॉ. जनक राज एएम नाथ। चम्बा : भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि बुधवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चीन में आयोजित एशियाई रिले चैंपियनशिप में प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह को मिला प्रशंसा-पत्र

प्रतियोगिता में सफल संचालन के लिए मिला सम्मान बरोटीवाला, 23 जून (तारा) :  चीन के शांग्यू में आयोजित द्वितीय एशियाई रिले चैंपियनशिप एवं राष्ट्रीय एथलेटिक्स रिले चैंपियनशिप के सफल आयोजन में उत्कृष्ट योगदान देने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5.72 ग्राम हैरोइन/चिट्टा : हरोली पुलिस भङियारा में स्थानीय युवक से पकड़ा

6 महीनो मे हरोली पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम मे 30 मामले पकडकर नशा तसकरो को जेल भेजा हरोली : पुलिस अधीक्षक महोदय जिला ऊना के दिशा निर्देशानुसार थाना हरोली की टीम ने क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली उत्सव–2026 : रंग-बिरंगे बाजार ने बढ़ाई उत्सव की रौनक, स्वाद और खरीदारी का अनूठा संगम

रोहित जसवाल।  ऊना, 12 अप्रैल। उपमुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को राज्य स्तरीय हरोली उत्सव–2026 के अंतर्गत सजे बाजार, विभिन्न दुकानों और झूलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं...
Translate »
error: Content is protected !!