डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने खून से लिखी भारत की एकता व अखंडता की इवारत : तीक्ष्ण सूद

by

उनके विचारों को साकार कर रही है मोदी सरकार : सूद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जनसंघ के संस्थापक व पूर्व अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन भेंट करते हुए, पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री तीक्ष्ण सूद ने अपने प्रेस नोट में कहा है कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक सच्चे देशभक्त व प्रखर राष्ट्रवादी थे। उन्होंने भारतीय जनसंघ के नाम से एक ऐसे बेमिसाल राजनीतिक दल की स्थापना की थी जिसके जिसके मूल विचार में राष्ट्रवाद है। वह हमेशा ही राष्ट्र को दल से ऊपर तथा दल को निजी स्वार्थ से ऊपर मानते थे। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू के पहले मंत्रिमंडल में वरिष्ठ मंत्रालय वाले मंत्री होने के बावजूद भी उन्होंने अपने पद की बजाय देश की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के साथ मिलकर उन्होंने मानव एकात्मवाद तथा अंत्योदय के विचार से राजनीति करने को अधिमान दिया। जम्मू कश्मीर में जाने के लिए नेहरू सरकार द्वारा लगाए गए परमिट सिस्टम को तोड़कर उन्होंने भारत की एकता व अखंडता का मार्ग प्रशस्त किया। बेशक उसके लिए उन्हें अपने जीवन का बलिदान देना पड़ा। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा अपने खून से लिखे गए एकता व अखंडता के बलिदान को मोदी सरकार ने धारा 370 खत्म करके उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है । केंद्र की भाजपा सरकारें अपनी नीतियों तथा कार्यक्रमों के माध्यम से डॉक्टर मुखर्जी के सपनों को साकार कर रहें हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विकास क्रांति रैली ने होशियारपुर में लिखी प्रगति की नई इबारत – ब्रम शंकर जिम्पा

रैली ने विरोधियों का मुंह बंद किया और कईयों को सुलाया होशियारपुर, 19 नवंबर: होशियारपुर के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने होशियारपुर में आयोजित विकास क्रांति रैली की बड़ी सफलता के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना के मार्गदर्शन में बाबा औघड़ कालेज जेजों ने मनाया – लोहड़ी का त्यौंहार बेटा-बेटी में भेद समाप्त करने का समाज को पूर्व सांसद खन्ना ने दिया संदेश

होशियारपुर 13 जनवरी :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औघड़ श्री फतेहनाथ चैरीटेबल ट्रस्ट जेजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा संचालित बाबा औघड़ गल्र्ज कालेज में लोहड़ी...
article-image
पंजाब

जिला एवं सत्र न्यायाधीश जोहल द्वारा चिल्ड्रन होम, स्पेशल होम ऑब्जर्वेशन होम और ओल्ड एज होम का दौरा

होशियारपुर, 5 दिसंबर: जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह जोहल ने आज चिल्ड्रन होम, स्पेशल होम ऑब्जर्वेशन होम और ओल्ड एज होम, राम कॉलोनी कैंप होशियारपुर का औचक दौरा...
Translate »
error: Content is protected !!