डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री को केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने किया सम्मानित

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम लेखक डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किए जाने पर राजस्थान सरकार के संसदीय एवं विधि केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने आज सर्किट हाउस जोधपुर में प्रमाण पत्र प्रदत कर सम्मानित किया।आप के द्वारा वैदिक वास्तु विषय पर लगभग पच्चीस वर्षों से बिना किसी तोड़ फोड़ किए वास्तु दोषों का निवारण संपूर्ण भारतवर्ष के साथ साथ विदेशों में भी अपनी सेवाओं से वैदिक वास्तु का प्रचार प्रसार करने के साथ आपने अपने जीवन काल में वैदिक वास्तु विषय पर छः पुस्तकों का प्रकाशन के अलावा आप द्वारा लिखित तीन हजार दो सौ वास्तु आलेख देश के स्थानीय, राज्य स्तरीय, राष्ट्रिय समाचार पत्र पत्रिकाओं में हिंदी इंग्लिश पंजाबी भाषाओं में प्रकाशित हुए । इसके अलावा आपके द्वारा लिखित वास्तु आलेख अमेरिका के समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के कारण आप का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया। विधि मंत्री पटेल ने आपके उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामना देते हुए आपके द्वारा वैदिक वास्तु विषय पर किए गए शोधात्मक कार्यों वास्तु विषय को आम जनता तक पहुंचना , वास्तु की व्याख्या सरल और बोलचाल की भाषा में लेखन करना काबिले तारीफ है।डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री के द्वारा वैदिक वास्तु की ज्ञान वर्धक जानकारी आम जन तक पहुंचाना भारत के साथ साथ संपूर्ण विश्व के लिए गौरव की बात है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोविड-19 : लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी: अपनीत रियात

अस्पतालों में कोविड इलाज संबंधी उपलब्ध बैडों की जानकारी लेने के लिए हैल्पलाइन नंबर 82187-65895 पर किया जा सकता है संपर्क आक्सीजन सिलेंडर, रेमेडेसिवर, टोसीलिजूमाब या आर.टी- पी.सी.आर की ओवर चार्जिंग, कालाबाजारी या जमाखोरी...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज एम.एससी. रसायन शास्त्र द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा

गढ़शंकर, 1 अगस्त  : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर दो साल का स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एम.एससी. कमेस्ट्री के दूसरे सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा है। कॉलेज प्रिंसिपल डाॅ. अमनदीप हीरा ने बताया कि एम.एससी....
article-image
पंजाब

ABVP Hoshiarpur Submits Memorandum to

Hoshiarpur/July 30/Daljeet Ajnoha : Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP), Hoshiarpur, submitted a memorandum to the Assistant Commissioner, Hoshiarpur, addressed to the Hon’ble Governor of Punjab, demanding immediate reforms in the education sector and urgent...
article-image
पंजाब

New AP feeder started from

MLA started new AP feeder by visiting 66 KV sub station – Said, farmers and general consumers will get uninterrupted power supply Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/June 13 : Former Cabinet Minister and MLA Bram Shankar...
Translate »
error: Content is protected !!