प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक खिलाफ भाजपा द्वारा रोष प्रदर्शन

by

गढ़शंकर : माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में पंजाब सरकार द्वारा किए गए बड़ी चूक के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी के संसदीय क्षेत्र गढ़शंकर के चारों मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा एक बैठक पश्चात एसडीएम कार्यालय समक्ष धरना व रोष प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर एसडीएम साहब को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। एसडीएम गढ़शंकर द्वारा व्यक्तिगत रूप से ज्ञापन नहीं लिये जाने के रोष स्वरूप कार्यकर्ताओं ने विरोध में एसडीएम कार्यालय का गेट बंद कर दिया और रोष प्रदर्शन किया। बाद में तहसीलदार साहब के आने पर ज्ञापन सौंपा। इस मौके राकेश खैर, राम कुमार, पंजाब कार्यकारी सदस्य मोहिंदर पाल मान व सुनील कुमार लवली खन्ना, भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एडवोकेट रूपेश खन्ना, पंजाब ओबीसी सदस्य करनैल सिंह, भजन ठेकेदार, मंडल अध्यक्ष जसविंदर राणा, प्रदीप रंगीला, अश्विनी राणा व अमरजीत भिंदा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष गौरव शर्मा, महासचिव राजीव कुमार, ललित राणा, इंद्रजीत गोगना, आलोक राणा, ओंकार चाहलपुरी, बीएन संघा , रमन सरपंच समुंदड़ा, अधिवक्ता संजीव कालिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु राणा व ममता राणा, करमजीत हस्तीर, जतिंदर राठौर, राजीव खंभ, बल्लू बेदी, मोनू अरोड़ा, गुरशरण बेदी, रिंकू बोड़ा, डॉ सुखदेव और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

WhatsApp पर मैसेज भेजकर डिलीट करने वालों की शामत ! डिलीटेड मैसेज भी होगा शो

अगर आप वॉट्सऐप यूज करते हैं तो आपको ये जानकारी बेहद पसंद आएगी. आप वॉ्टसऐप के डिलीटेड मैसेज पढ़ना चाहते हैं तो ये ट्रिक ट्राई कर सकते हैं. इसके लिए आपको किसी भी तरह...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ओवरलोडिड टिप्परों पर पुलिस का शिकंजा, चार से पांच गुणा अधिक रेत लेकर जा रहे दो टिप्पर चालकों पर मामला दर्ज

नंगल-  नंगल  पुलिस ने दो टिप्पर चालकों पर बिल से अधिक रेत लेकर जाने के आरोप के अधीन मामला दर्ज किया है। दर्ज एफ.आई.आर अनुसार चालकों ने टिप्परों मे बिल से चार और पांच...
article-image
पंजाब

अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई : पंजाब में 300 करोड़ रुपए की 44 संपत्तियां जब्त

चंडीगढ़ : ED ने गुरुग्राम के अवैध खनन मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत पंजाब के कई जिलों में बड़ी कार्रवाई की है।  ED के गुरुग्राम जोनल ऑफिस ने लुधियाना, रूप नगर,...
Translate »
error: Content is protected !!