लुधियाना पश्चिम सीट से जीते संजीव अरोड़ा बनेंगे मंत्री? …सीएम भगवंत मान का बड़ा बयान

by

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार (24 जून) को राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात की. उन्होंने खुद कहा कि उनकी मुलाकात एक शिष्टाचार के तहत हुई है, बाकी उनसे कोई बात नहीं हुई. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि दो तीन दिन में पंजाब में कैबिनेट का विस्तार होगा।

सीएम ने ये भी साफ किया है कि संजीव अरोड़ा को कैबिनेट में लेंगे. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल साफ कर चुके हैं कि वे राज्यसभा नहीं जाएंगे, जो पंजाब की बात करेगा वो राज्यसभा में जाएगा।

कैबिनेट में दो सीट खाली हैं

सीएम मान ने कहा कि चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी को दफ्तर बनाने के लिए जगह देने के लिए चिट्ठी राज्यपाल को दी है. पंजाब के राज्यपाल चंडीगढ़ के प्रशासक भी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी है और बाकी सभी पार्टियों के पास चंडीगढ़ में दफ्तर है इसलिए आम आदमी पार्टी को भी दफ्तर बनाने के लिए जगह दी जाए. सीएम ने कहा कि लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में संजीव अरोड़ा से ये वायदा किया गया था कि उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करेंगे. कैबिनेट में इस वक्त दो पद खाली हैं।

लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आम आदमी पार्टी (AAP) के पक्ष में आने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार (24 जून) को रोड शो किया. इस दौरान चुनाव में जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी संजीव अरोड़ा, ‘आप’ के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया समेत कई नेता मौजूद रहे।

पार्टी हाईकमान के हुक्म को स्वीकार करूंगा- अरोड़ा

लुधियाना पश्चिम सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले AAP प्रत्याशी संजीव अरोड़ा ने कहा, ”मैं लुधियानावासियों का शुक्रगुजार हूं, मैं आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं और अपने परिवार, दोस्तों का शुक्रगुजार हूं. लुधियाना के लोगों को बधाई देता हूं. मंत्री पद के सवाल पर उन्होंने कहा, ”मैं आज तक कभी मंत्री पद नहीं मांगा और ना ऐसा करूंगा. पार्टी का जो भी आदेश होगा, उसका पालन करूंगा. जो भी पार्टी हाईकमान का हुक्म होगा, उसे स्वीकार करूंगा।

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर किसे कितना वोट?

बता दें कि 23 जून को उपचुनाव को लेकर आए नतीजों में पंजाब में सत्तारूढ़ आप ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा. AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को 10,637 वोटों के अंतर से हराया।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक संजीव अरोड़ा को 35,179 वोट, जबकि भारत भूषण आशु को 24,542 वोट मिले. वहीं बीजेपी के जीवन गुप्ता को 20,323 वोट मिले, जबकि शिरोमणि अकाली दल (SAD) के उम्मीदवार परुपकर सिंह घुमन को 8,203 वोट मिले।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशा विरोधी अभियान के तहत 200 मनोवैज्ञानिकों की भर्ती का ऐलान

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने ड्रग्स पर सब कमेटी की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उन्होंने बताया कि नशा विरोधी अभियान ‘नशे के विरुद्ध युद्ध’ के तहत मनोवैज्ञानिकों की भर्ती...
article-image
पंजाब

रिलायस माल के समक्ष गत 146 वें दिन से चले  संघर्ष जारी

 गढ़शंकर: रिलायस माल के समक्ष गत 146 वें दिन से चले  संघर्ष के तहत आज तीनों कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए और एमएसपी को कानूनी गरंटी दिलाने के लिए सरपंच गुरमेल चंद...
article-image
पंजाब

चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के माहलां के 59 परिवार आप मे शामिल हुए

चब्बेवाल – चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के माहलां गांव के 50 परिवारों ने कांग्रेस सरकार की नीतियों, झूठे वादे व कथनी और करनी से आहत होकर पार्टी को अलविदा कहते हुए आम आदमी पार्टी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा मार्ग पर DC ने किया हड़सर से दुनाली पुल तक का निरीक्षण : क्षतिग्रस्त स्थानों को शीघ्र दुरुस्त करने के दिए लोकनिर्माण विभाग को निर्देश

यात्रा के दौरान आवश्यक सावधानी बरतें यात्री : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने मणिमहेश यात्रा मार्ग पर हड़सर से दुनाली पुल तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया तथा हाल...
Translate »
error: Content is protected !!