AAP के हाथ लगी बड़ी जीत : अमृतसर में हुए मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी

by
अमृतसर  :  आम आदमी पार्टी  को एक बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि सोमवार को पंजाब के अमृतसर में हुए मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी ने विजय हासिल की। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र सिंह भाटिया को अमृतसर का नया मेयर चुना गया है। इसके साथ ही, प्रियंका शर्मा को अमृतसर की सीनियर डिप्टी मेयर और अनीता रानी को डिप्टी मेयर चुना गया है।
आपको बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी को लुधियाना और जालंधर में भी मेयर चुनाव में जीत मिली थी। अब अमृतसर में भी उनकी जीत ने पार्टी की स्थिति को और मजबूत किया है। अमृतसर के मेयर चुनाव में 85 वार्ड हैं और किसी भी पार्टी को मेयर बनने के लिए 46 पार्षदों का समर्थन जरूरी था। आम आदमी पार्टी ने इस आंकड़े को पार कर लिया और मेयर पद पर कब्जा किया।
यह जीत आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ी राजनीतिक सफलता है, जो दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के मनोबल को ऊंचा करेगी। इस जीत से यह भी साफ हो गया है कि पंजाब में AAP का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कर्मचारियों की अधिकारियों को जायज मांगों पर तेजी से कार्रवाई करने के दिए निर्देश : कर्मचारी यूनियनों के साथ वित्त मंत्री चीमा ने की बैठक

अरुण दीवान। चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त, योजना और आबकारी मंत्री हरपाल चीमा ने शिक्षा विभाग को अनएडेड स्टाफ फ्रंट (एडेड स्कूल) की जायज मांगों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। यह बात...
article-image
पंजाब

किसानी संघर्ष में शामिल होने के लिए महिलाओं का जत्था दिल्ली के लिए रवाना

प्रोफेसर बिक्कर सिंह ने जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना गढ़शंकर- कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली की सरहदों पर चल रहे किसानी संघर्ष में शामिल होने के लिए जनवादी स्त्री सभा की अगुवाई...
article-image
पंजाब

रेप केस में फरार MLA भगोड़ा घोषित : 31 जनवरी को फिर सुनवाई

चंडीगढ़ :  पंजाब के सनौर से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमजरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पटियाला की एक अदालत ने पठानमजरा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. कोर्ट ने...
Translate »
error: Content is protected !!