AAP ने दो विधानसभा क्षेत्रों में बदले हलका इंचार्ज : समाना की कमान सुरजीत रखड़ा तो शाहकोट में बलबीर पाला जलालपुर

by

चंडीगढ़, 17 सितंबर। आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में अपने संगठन को और मजबूत करने के लिए दो विधानसभा क्षेत्रों में नए हलका इंचार्ज नियुक्त किए हैं। पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा की ओर से जारी घोषणा के अनुसार समाना विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सुरजीत सिंह रखड़ा तथा शाहकोट विधानसभा क्षेत्र की कमान बलबीर सिंह (पाला जलालपुर) को सौंपी गई है।

इन नियुक्तियों को पार्टी के जमीनी संगठन को मजबूत करने और विधानसभा क्षेत्रों में गतिविधियों को अधिक सक्रिय करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

अकाली दल छोड़ AAP में आए रखड़ा को समाना की जिम्मेदारी

समाना विधानसभा क्षेत्र में अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए सुरजीत सिंह रखड़ा को हलका इंचार्ज बनाया गया है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से AAP के चेतन सिंह जौड़ामाजरा निर्वाचित हुए थे और वह पंजाब सरकार में मंत्री भी रहे हैं।

वहीं, जालंधर जिले की शाहकोट विधानसभा सीट की जिम्मेदारी बलबीर सिंह पाला जलालपुर को दी गई है। इस सीट से वर्तमान में कांग्रेस के लाडी शेरोवालिया विधायक हैं।

सिटिंग विधायकों वाले हलकों में भी नियुक्त किए जा चुके हैं इंचार्ज

AAP इससे पहले भी कई ऐसे विधानसभा क्षेत्रों में हलका इंचार्ज नियुक्त कर चुकी है, जहां पार्टी के मौजूदा विधायक हैं। इनमें खरड़ से परमिंदर सिंह गोल्डी, चमकौर साहिब से जसवीर सिंह गढ़ी, पट्टी से जसकंवर सिंह जस्सा गिल, बठिंडा देहाती से गोपाल सिंह, अमृतसर नॉर्थ से कर्मजीत रिंटू और जालंधर सेंट्रल से नितिन कोहली को जिम्मेदारी दी गई है।

इन नियुक्तियों के साथ पार्टी ने पंजाब में अपने संगठनात्मक ढांचे को चुनावी स्तर पर और सक्रिय करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

500 करोड़ का शराब घोटाला:​​​​​​​सुखबीर बादल बोले-एक्साइज पॉलिसी की सीबीआई जांच हो

चंडीगढ़ : पंजाब में नई एक्साइज पॉलिसी की आड़ में 500 करोड़ का शराब घोटाला हुआ है। यह दावा शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर बादल ने किया। चंडीगढ़ में सुखबीर ने कहा...
पंजाब

दौलतपुर के बस स्टैंड में 22 जनवरी को 10 बजे भुतपुर्व सैनिक एवं वीरनारी सहायता रैली का आयोजन किया जाएगा

तलवाड़ा :  पडोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के दौलतपुर के बस स्टैंड में 22 जनवरी को 10 बजे भुतपुर्व सैनिक एवं वीरनारी सहायता रैली का आयोजन 20 डोगरा तिबड़ी कैन्ट गुरदासपुर  के सैनिको के द्वारा किया...
article-image
पंजाब

 लोकतंत्र की जगह तानाशाही की राह पर आम आदमी पार्टी :  शिक्षा मंत्री बैंस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ब्यान की कड़ी निंदा की डीटीएफ ने

गढ़शंकर : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम देव सिंह, महासचिव मुकेश कुमार और वित्त सचिव अश्विनी अवस्थी ने  मुद्दों को ठोस रूप से समाधान करने के जगह शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!