AAP-कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ का मेयर घोषित : केजरीवाल ने कहा हम भाजपा से ये चुनाव छीन कर लाए – राहुल गांधी बोले- भाजपाई साजिश में मसीह मोहरा, पीछे मोदी का चेहरा

by

चंडीगढ़ :   चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार पुराना फैसला बदलते हुए AAP-कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ का मेयर घोषित कर दिया। कोर्ट ने चुनाव अधिकारी (रिटर्निंग अफसर) अनिल मसीह को भी नोटिस दिया है। इसके बाद अब कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने भाजपा व केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

राहुल गांधी ने इसके बाद तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा- लोकतंत्र की हत्या की भाजपाई साजिश में मसीह सिर्फ ‘मोहरा’ है, पीछे मोदी का ‘चेहरा’ है। वहीं, AAP कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया और INDIA गठबंधन को शुभकामनाएं दी हैं।

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया व प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- एक तरह से हम भाजपा से ये चुनाव छीन कर लाए हैं। उन्होंने चुनाव चोरी कर लिया था। हमने हार नहीं मानी। अंत समय तक लड़ते रहे। यह देश और INDIA गठबंधन के लिए बहुत बड़ी जीत है। ये उनके लिए जवाब है, जो कहते हैं कि भाजपा को हरा नहीं सकते।  ये सभी ने देखा कि भाजपा ने कैसे ये चुनाव चोरी किया। 36 में से 8 वोट भाजपा वालों ने चोरी कर लिए। देश का सबसे बड़ा चुनाव होने वाला है। 90 करोड़ वोट होंगे। अगर ये 36 वोट में से 8 चोरी कर सकते हैं, यानी कि 25 प्रतिशत वोट चोरी कर सकते हैं, तो 90 करोड़ में क्या करेंगे। सुना था बीजेपी वाले वोट चोरी करते हैं। लेकिन सामने नहीं आता था। लेकिन सीसीटीवी में रंगे हाथों ये पकड़े गए। अब पूरे देश को सोचना पड़ेगा कि अगर भाजपा जीती तो लोकतंत्र नहीं बचेगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह ये बोल रहे हैं कि 370 सीट आ रही हैं, हैरान करने वाली बात है। इतना कॉन्फिडेंस कहां से आ रहा है। ये साफ कह रहे हैं लोगों की इन्हें जरूरत नहीं है। ये सोचने की बात है कि अगर इन्हें लोगों की जरूरत नहीं तो ये 370 सीटें जीतने का वादा कैसे कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Sukhmani Sahib Path Held to

A Heartfelt Tribute by Vikkramaditya Singh — A Prominent Voice in Social Service, Business, and Humanitarian Efforts Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 17 : In a serene and spiritually uplifting gathering, a Sukhmani Sahib Path was organized...
article-image
पंजाब , समाचार

पंकज कृपाल बार एसोसिएशन गढ़शंकर के नौवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित : बलविंदर सिंह उपाध्यक्ष और रुपेश खन्ना सचिब गए चुने

गढ़शंकर : बार एसोसिएशन गढ़शंकर के लिए हुए आज चुनाव में एडवोकेट पंकज कृपाल नौंवीं बार अध्यक्ष चुने गए। इसके इलावा बलविंदर सिंह उपाध्यक्ष व रुपेश खन्ना सचिव चुने। इससे पहले सर्बसमिति से मधू...
article-image
पंजाब

एडवोकेट विनीश राय व एडवोकेट राहुल आदिया की नियुक्ति होशियारपुर वासियों के लिए गर्व की बातः डा. रमन घई

यूथसिटीजन कौंसिल ने एडवोकेट विनीश राय का किया सम्मान होशियारपुर । दलजीत अज्नोहा : यूथ सिटीजन कैंसिल पंजाब की तरफ से होशियारपुर के युवा एडवोकेट विनीश राय को डिप्टी एडवोकेट जनरल पंजाब बनने पर...
article-image
पंजाब

रोडवेज/पनबस कांट्रैक्ट मुलाजिमों ने किया गेट रैली का आयोजन : आउटसोर्स भर्ती एवं समय पर वेतन न देने पर जताया रोष

नंगल 17 जून: पंजाब रोडवेज, पनबस/पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन पंजाब की कॉल पर पंजाब रोडवेज/पनबस तथा पीआरटीसी के 27 डिपो के समक्ष गेट रैलियों का आयोजन किया गया। इस क्रम में नंगल में रोडवेज...
Translate »
error: Content is protected !!