ABVP के गौरव वीर सोहल बने अध्यक्ष : गौरव वीर सोहल ने 2953 वोट लेकर जीत की हासिल

by

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी के चुनाव में एबीवीपी की ओर से जीत दर्ज कर ली गई है। पहली बार एबीवीपी से गौरव वीर सोहल ने 2953 वोट लेकर जीत हासिल की है। वहीं, वाइस प्रेसिडेंट के लिए साथ यूनियन से अश्मित सिंह ने 3249 वोट लेकर जीत हासिल की है।

सेक्रेटरी पद के लिए अभिषेक डागर ने 3262 वोट हासिल कर जीत ली है। यह सोपू के गुरनूर ग्रुप से संबंध रखते हैं। इन्होंने 4 संगठनों के साथ गठबंधन करके यह जीत हासिल की है। जॉइंट सेक्रेटरी पद के लिए मोहित मंडेरा ने 3128 वोट के साथ जीत हासिल की है। मोहित मंडेरा ने एनएसयूआई के साथ गठबंधन किया था।

डीएवी कॉलेज सेक्टर 36 में अपराजिता जीतीं :  मेहरचंद महाजन डीएवी कॉलेज सेक्टर 36 के चुनाव में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अपराजिता बाली प्रधान पद पर जीत गई हैं। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा आरुषि बक्शी उपप्रधान चुनी गई। सेक्रेटरी पद पर बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ओजस्विता कौर चुनी गईं।

देव समाज कॉलेज फॉर वुमेन की अध्यक्ष बनीं खुशी : देव समाज कॉलेज फॉर वुमेन की अध्यक्ष खुशी बन गई हैं। खुशी ने कहा कि हम सबके हैं और सब मेरे। मैं सबके लिए काम करूंगी। हम सभी को मिलकर छात्राओं के कल्याण के लिए काम करना है।
चुनाव में अंतिका उपाध्यक्ष, हरलीन कौर सचिव और परनीत कौर संयुक्त सचिव बनी है। परिषद के लिए चुनी गई छात्राओं ने कहा कि हम सब मिलकर काम करेंगे।

गुरु गोबिंद सिंह महिला महाविद्यालय की अध्यक्ष बनीं भूमि :  गुरु गोबिंद सिंह महिला महाविद्यालय, सेक्टर 26 में बीकॉम तृतीय वर्ष की भूमि अध्यक्ष चुनी गई हैं। उपाध्यक्ष अकोईजाम जेसिता बीए तृतीय वर्ष, सचिव दिव्या जे. मांगैन बीसीए द्वितीय वर्ष और संयुक्त सचिव वंशिका बीएससी प्रथम वर्ष चुनी गई हैं। निर्वाचित प्रतिनिधियों ने अपनी जीत का जश्न मनाया। प्राचार्य डॉ. जतिंदर कौर ने नवनिर्वाचित परिषद सदस्यों को हार्दिक बधाई दी।

सेक्टर 11 पीजी काॅलेज में महकदीप जीतीं :  सेक्टर 11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज फॉर गर्ल्स में बीए थर्ड ईयर की महकदीप अध्यक्ष पद पर विजयी रही हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर राधिका शर्मा और महासचिव पद पर मलीहा शर्मा ने जीत दर्ज की। सेक्टर 11 के ही पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज में हिंदुस्तान स्टूडेंट्स एसोसिएशन के सचिन सिंह ने 668 वोट पाकर जीत दर्ज की, जबकी हरभजन लाल 968 वोट पाकर उपाध्यक्ष चुने गए। सचिव पद पर 980 वोट हासिल करके प्रियांश ठाकुर ने जीत हासिल की।

गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स सेक्टर 42 से श्रीयाल चौहान जीतीं  :  गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स सेक्टर 42 से श्रीयाल चौहान प्रधान पद के लिए चुनी गई। इन्हें 413 वोट मिले। उपप्रधान पद पर जानकी राणी विजेता हुई। इन्हें 290 वोट मिले। एसडी कॉलेज में आईएसएफ ने बाजी मार ली है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संघर्ष के लोकतांत्रिक अधिकार के दमन के खिलाफ संगरूर में रैली के लिए गढ़शंकर से मज़दूरों, कर्मचारियों और किसानों का जत्था रवाना

सरकार पर जायज़ माँगें मानने के बजाय ज़बरदस्ती करने का आरोप गढ़शंकर, 25 जुलाई l  पंजाब के मज़दूरों, कर्मचारियों और किसानों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक विशाल रैली में आज गढ़शंकर से मज़दूरों,...
article-image
पंजाब

पार्किंग में एक पुराना बम बरामद : तरनतारन के गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जन देव दरबार साहिब की पार्किंग में

तरनतारन: तरनतारन के गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जन देव दरबार साहिब की पार्किंग में एक पुराना बम बरामद हुआ है। एक रेहड़ी चालक को सफाई के दौरान उक्त बम मिला जिसकी सूचना उसने दरबार साहिब...
article-image
पंजाब

गणेशपुर भारटा की सरपंच तीर्थ कौर अपने साथियों सहित विधायक रौड़ी के नेतृत्व में आप में शामिल

गढ़शंकर, 8 नवम्बर : हलके के ब्लॉक माहिलपुर के अंतर्गत आने वाले गांव गणेशपुर की सरपंच तीर्थ कौर अपने साथियों सहित हलका विधायक एवं डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी के नेतृत्व में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने चुवाड़ी में की विकास कार्यों की समीक्षा

एएम नाथ। चंबा : कार्यों में उच्च गुणवत्ता व उसे न्यूनतम समय अवधि में पूरा करने सहित दिए अनेक महत्वपूर्ण दिशा निर्देश। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि पंचायत राज संस्थाओं के जन...
Translate »
error: Content is protected !!