ABVP द्वारा 8 सितंबर को सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा घटाने को लेकर सभी इकाई जिला केंद्र पर धरना प्रदर्शन करेगी : 4 सितंबर से कॉलेज व यूनिवर्सिटी लेवल पर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा

by

मंडी : मंडी स्थित सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा घटाने को लेकर एबीवीपी उग्र हो गई है । सरकार के इस फैसले के खिलाफ एबीवीपी 11 सितंबर को 24 घंटे की भूख हड़ताल करेगी। शनिवार को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंडी शहर में रोष रैली निकाली और सुक्खू सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर यूनिवर्सिटी के दायरे को फिर से बहाल करने की मांग की है।
सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के दायरा कम होने से 5 जिलों के छात्र प्रभावित होंगे। इसको लेकर एबीवीपी द्वारा 4 सितंबर से कॉलेज व यूनिवर्सिटी लेवल पर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा । वहीं, 8 सितंबर को सभी इकाई जिला केंद्र पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के अंडर 141 कॉलेज: एबीवीपी के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने कहा की एबीवीपी ने मंडी में क्लस्टर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए कई सालों तक संघर्ष किया है। जिसके परिणाम स्वरूप 2020 में मंडी में क्लस्टर विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के अंतर्गत प्रदेश के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू एवं लाहौल स्पीति के 141 के करीब महाविद्यालय आते हैं.। मगर सरकार ने कैबिनेट की बैठक में सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा घटाने का फैसला किया है। मंडी विश्वविद्यालय अब केवल तीन जिलों मंडी, लाहौल-स्पीति और कुल्लू के कॉलेजों तक ही सीमित रह जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

114 ग्राम चरस बरामद : 2 आरोपी गिरफ्तार

एएम नाथ । डमटाल : नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने डमटाल पुलिस थाना के तहत एक्साइज बैरियर के पास दो लोगों से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल फोटो गैलरी का शुभारंभ, उपायुक्त ने मिनी सचिवालय में किया : पूर्व विधायक रायजादा ने बताया कि स्थानीय लोगों सहित शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए हिमाचल फोटो गैलरी बेहद प्रेरणादायक

लोगों के अवलोकनार्थ हेतू आगामी सात दिनों तक रहेगी उपलब्ध ऊना, 13 सितम्बर – मिनी सचिवालय ऊना के सुगम केंद्र के समीप हिमाचल फोटो गैलरी आगामी 7 दिनों तक लोगों के अवलोकनार्थ हेतू उपलब्ध...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कानून बनाने का अधिकार संसद के पास, CAA में किसी की नागरिकता लेने का प्रावधान नहीं : अमित शाह

नई दिल्ली  :  नागरिकता संशोधन अधिनियम यानी CAA को लेकर एक बार फिर से केंद्र की भाजपा सरकार और विपक्षी दलों के बीच विवाद शुरू हो गया है। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यावरण युवा संसद एक शैक्षणिक एवं नेतृत्व विकास की पहल : प्राचार्य डॉ. सलारिया

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के इको क्लब के तत्वावधान में 28 फरवरी, 2026 को पर्यावरण युवा संसद 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गोद लिए गए एवं आसपास...
Translate »
error: Content is protected !!