ADC अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना की बैठक आयोजित

by

शिमला, 06 दिसंबर – अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में बचत भवन शिमला में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिला के तहसील कल्याण अधिकारी, जिला शिमला की 19 पंचायतों प्रधान तथा सचिव उपस्थित रहे।
अतिरिक्त उपायुक्त ने प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के संचालन में सहयोग देने का आग्रह किया तथा आबंटित राशि व उपभोग प्रमाण-पत्र व परिवार स्तर पर सर्वे रिपोर्ट शीघ्र भेजने का आग्रह भी किया।
उन्हांेने बताया कि शिमला में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत 39 गांवों का चयन किया गया है, जिसमें से 20 राजस्व गांवों को 2 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई। 5 राजस्व गांवों को दूसरे चरण में 50 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।
बैठक में जिला कल्याण अधिकारी शिमला केवल राम चौहान ने उपस्थित प्रधानों व सचिवों से प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के कार्यान्वयन बारे तहसील कल्याण अधिकारी से समन्वय स्थापित करने बारे आग्रह किया ताकि योजना के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण किया जा सके।
इस दौरान उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों एवं सचिवों को प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के नोडल अधिकारी एवं तहसील कल्याण अधिकारी शिमला ग्रामीण सतीश शर्मा द्वारा विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया तथा इस योजना में आ रही समस्याओं का समाधान भी मौके पर किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली बोर्ड में अपनी तानाशाही बंद करे मुख्यमंत्री, तुगलकी फैसले पर विचार करे सरकार : जयराम ठाकुर 

युक्तिकरण के बहाने सरकार बिजली बोर्ड से भी नौकरियां खत्म करना चाहती हजारों लोग सरकार के निर्णय का विरोध कर रहे हैं और सरकार मान नहीं रही एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका : हिमाचल कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट हर्ष महाजन का इस्तीफा: BJP जॉइन

शिमला | हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन आपने पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। जिससे हिमाचल प्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा और साफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप तहसील कृष्णगढ़ में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस : नायब तहसीलदार ने फहराया तिरंगा

कुठाड, 26 जनवरी (तारा) : कृष्णगढ़ उप तहसील परिसर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सूरत सिंह ने फहराया तिरंगा व पुलिस होमगार्ड परेड की सलामी ली। उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पिता, पुत्र व भतीजे की मौत : ट्रेक्टर पलटा , सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीद कर दर्शन-पूजन कर घर जा रहा था परिवार

सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीद कर दर्शन-पूजन कर घर जा रहे परिवार की खुशियों पर शुक्रवार की देर रात ग्रहण लग गया। घर पहुंचने से पहले ही औसानपुर गांव में ट्रैक्टर पलट गया और उसमें...
Translate »
error: Content is protected !!