उप तहसील कृष्णगढ़ में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस : नायब तहसीलदार ने फहराया तिरंगा

by

कुठाड, 26 जनवरी (तारा) : कृष्णगढ़ उप तहसील परिसर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सूरत सिंह ने फहराया तिरंगा व पुलिस होमगार्ड परेड की सलामी ली। उन्होंने सभी लोगों व स्कूली छात्रों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कृष्णगढ़ पब्लिक स्कूल,रावमावि व राजकीय प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने वंदेमातरम,राष्ट्रीय गान सहित देशभक्ति गीत, कन्याभ्रूण हत्या,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व नशाखोरी पर लघु नाटिका का मंचन किया व छात्रों ने गणतंत्र दिवस की महिमा पर अपने व्याख्यान दिए।

उधर कृष्णगढ़ पंचायत के प्रधान कैलाश शर्मा व उप प्रधान पुष्पेंद्र कुमार व पंचायत सचिव यज़ुविंदर सिंह सहित स्कूली छात्रों पंचायत में ध्वजारोहण किया व मिठाइयां बांटी।
इस मौके पर कार्यालय से प्रवीण शर्मा, नन्द लाल,नीतिका थल्यारी,पुलिस प्रभारी जगमोहन ठाकुर,कमांडेंट गृह रक्षा रामकृष्ण ठाकुर सी से स्कूल कुठाड़ के प्रधानाचार्य मनोज शर्मा,रविंदर शर्मा,पंकज कुमार,ललित शर्मा, डॉ,रितेश शर्मा,हंस राज ठाकुर,दिनेश कुमार, चंचल कुमार सहित स्कूली छात्र मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

280 लाख से बन रही टाण्डा होल्टा टाण्डा सड़क : सीपीएस पेंशनर्स एंड रिटायर्ड पर्सनल वेलफेयर एसोसिएशन प्रयासों की सराहना

बनोडू और आइमा में लगेंगे सब-स्टेशन : आशीष पालमपुर, 6 अगस्त :- मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने मौलीचक्क में पेंशनर्स एंड रिटायर्ड पर्सनल वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यक्रम में मुख्यातिथि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अनुराग को सराहा विक्रमादित्य ने लेकिन कंगना पर साधा निशाना – हिमाचल को 293.36 करोड़ के पांच प्रोजेक्ट मिले

एएम नाथ। शिमला :  सड़कों के नवीनीकरण और उत्थान के लिए पांच परियोजनाओं  को कल स्वीकृति मिली है। इसमें सीआरआईएफ के माध्यम से लगभग 294 करोड़ रुपये का सहयोग मिला  है। इनमें दो हमीरपुर,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का इलाज लेने से इंकार : डॉक्टरों ने दी ये सलाह

चंडीगढ़ :  पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की भूख हड़ताल सोमवार को लगातार 21वें दिन भी जारी रही। चिकित्सकों ने उनकी बिगड़ती सेहत के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 अगस्त को सरकाघाट में होगा राज्यस्तरीय “स्वतंत्रता दिवस”

कार्यक्रम, जानें कौन मंत्री कहाँ करेगा “ध्वजारोहण” एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने आगामी 15 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की रूपरेखा जारी कर दी है। मुख्य राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!