ADC के सरकारी आवास में लगी आग : लाखों का सामान जलकर राख

by

रोहित जसवाल । ऊना : अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) महेंद्र पाल गुर्जर के सरकारी आवास में आग लग गई। हादसे में ऊपरी मंजिल पर रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

गनीमत रही कि घटना के समय एडीसी घर पर मौजूद नहीं थे और नीचे मौजूद परिवार पूरी तरह सुरक्षित है।

सूचना के अनुसार, अचानक आवास की ऊपरी मंजिल से धुआं और लपटें उठती दिखाई दीं। यह देखकर आसपास के लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। आग ने कुछ ही मिनटों में कमरे में रखे बिस्तर, एलईडी टीवी, फर्नीचर और अन्य मूल्यवान सामान को अपनी चपेट में ले लिया।

फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही ऊना अग्निशमन विभाग की टीम, इंचार्ज अशोक राणा के नेतृत्व में मौके पर पहुँची और तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू किया। टीम ने आग को फैलने से रोकते हुए आस-पास के क्षेत्रों को सुरक्षित किया। तेज कार्रवाई की बदौलत एक बड़ी घटना टल गई।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि आग से ऊपरी मंजिल का लगभग सारा सामान नष्ट हो गया है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, विभाग की ओर से विस्तृत जांच अभी जारी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

यातायात नियमों का पालन करने पर चालक किये सम्मानित

ऊना, 24 जनवरी: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा एवं निरीक्षण मासिक अभियान की कड़ी में आज परिवहन विभाग व रोटरी क्लब ऊना ग्रेटर के संयुक्त तत्वाधान में रामपुर चैक पर यातायात नियमों का पालन करने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

9 से 23 अप्रैल तक मनाया जा रहा 8वां पोषण पखवाड़ा, मस्तिष्क विकास पर विशेष जोर

चम्बा में स्वास्थ्य शिविर, रैली और प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूकता अभियान तेज पोषण ट्रैकर ऐप से होगी रियल-टाइम मॉनिटरिंग, आंगनवाड़ी केंद्रों की भूमिका अहम एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल विकास मंत्रालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वाहन पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट प्रक्रिया की नई तिथियां निर्धारित : 23 की बजाए अब 25 और 26 फ़रवरी को होंगे वाहन पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट

रोहित जसवाल।  ऊना, 20 फ़रवरी।क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ऊना अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरटीओ ऊना में 23 फ़रवरी को निर्धारित वाहनों की पासिंग/फिटनेस जांच एवं ड्राइविंग टेस्ट प्रशासनिक कारणों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप विधायक की पत्नी ने एनआरआई पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप – दावा किया कि उसके पास एनआरआई की फोटो और वीडियो

लुधियाना: आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की पत्नी गुरप्रीत कौर ने एनआरआई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एनआरआई उन्हें जबरी शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा...
Translate »
error: Content is protected !!