AG मनिंदरजीत बेदी को लारैंस गैंग से मिली धमकी : सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

by

चंडीगढ़ : पंजाब के एडवोकेट जनरल मनिंदरजीत वेदी को कथित तौर पर गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकियां मिली हैं।

बताया जा रहा है कि धमकी मिलने के बाद पंजाब पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और धमकी के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े एक अहम केस में कथित ‘रोक’ या कार्रवाई को प्रभावित करने की कोशिश के तौर पर दी गई है। बताया तो यह भी जा रहा है कि उक्त धमकी ‘लारैंस आफ पंजाब’ फिल्म को लेकर दी गई है।

जिक्रयोग है कि लॉरेंस बिश्नोई का नाम पहले भी कई हाई-प्रोफाइल मामलों में सामने आ चुका है, और उसका नेटवर्क देश के कई राज्यों तक फैला हुआ माना जाता है। ऐसे में इस तरह की धमकियां न केवल किसी व्यक्ति विशेष के लिए खतरा हैं, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया और कानून व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती मानी जा रही हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एस.डी. स्कूल गढ़शंकर का 12वीं का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर, 3 मई: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा घोषित किये 12वीं कक्षा के परिणाम में मूल राज देवी चंद कपूर एस.डी. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर का परिणाम 100 फ़ीसदी रहा। परिणाम संबंधी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद कंगना रणौत ने दिशा समिति की बैठक में की विकास परियोजनाओं की समीक्षा : कार्यों को गति देने और पारदर्शिता बनाए रखने के दिए निर्देश

एएम नाथ। मंडी, 29 अक्तूबर।  जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज उपायुक्त कार्यालय मंडी के सम्मेलन कक्ष में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता लोकसभा सांसद एवं समिति की अध्यक्ष कंगना...
article-image
पंजाब

अमेरिका में अलग-अलग हादसों में मारे गए मुकेरियां के युवकों के घर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने किया परिजनों से दुख का प्रकटावा

मुकेरियां, 30 जून:एन.आर.आई व प्रबंधकीय सुधार मंत्री पंजाब कुलदीप सिंह धालीवाल अमेरिका में अलग-अलग हादसों में मारे गए मुकेरियां के दो युवकों के घर परिजनों के साथ दुःख का प्रकटावा करने पहुंचे। इस दौरान...
article-image
पंजाब

एस.डी. स्कूल गढ़शंकर का दसवीं का परिणाम शानदार रहा 

गढ़शंकर : पंजाब शिक्षा बोर्ड मोहाली चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए दसवीं कक्षा के परिणाम में एस.डी. स्कूल गढ़शंकर का परिणाम सौ फ़ीसदी रहा। स्कूल की छात्रा तमन्ना ने 92.31 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल...
Translate »
error: Content is protected !!