AK-47 की सफाई के दौरान चली गोली : गले से आर-पार हुई गोली, मौके पर ही तोड़ा दम

by

नाइट मुंशी के तौर पर तैनात थे 51 वर्षीय एएसआई राम सिंह, पुलिस और FSL टीम ने शुरू की जांच

पठानकोट। पठानकोट में एक दर्दनाक हादसे में AK-47 राइफल से गोली चलने के कारण पुलिस के सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) राम सिंह (51) की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। राम सिंह रात की ड्यूटी पर नाइट मुंशी के तौर पर तैनात थे।

सब-इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह के मुताबिक, ड्यूटी के दौरान सुबह चाय पीने के बाद राम सिंह थाने के बाहर बने टैंट शेड में बैठे थे और रोजाना की तरह अपनी AK-47 राइफल साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई।

पुलिस के अनुसार गोली राम सिंह के गले में लगी और सिर से आर-पार हो गई। गोली की आवाज सुनते ही ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी और गार्ड मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

करीब 8 साल से पठानकोट में थे तैनात

पुलिस अधिकारियों के अनुसार राम सिंह करीब 8 साल से पठानकोट पुलिस लाइन में तैनात थे। वह पठानकोट के गांव भुआ के रहने वाले थे और वर्तमान में नाइट मुंशी के तौर पर ड्यूटी कर रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, बॉर्डर एरिया होने के कारण रात की ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के हथियार लोड रहते हैं।

पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। सब-इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा और आज ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के दौरान हथियार की स्थिति समेत अन्य पहलुओं को भी जांच में शामिल किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जज ने सुनाई फांसी की सजा : हत्यारोपी फूट-फूटकर रोने लगी और बोली जज साहब, प्लीज मुझे बख्श दो, मेरे भी दो बच्चे हैं – ढाई साल की बच्ची दिलरोज की निर्मम हत्या के मामले में परिवार को मिला 3 साल बाद इन्साफ

लुधियाना : लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में नवंबर 2021 में ढाई साल की बच्ची दिलरोज कौर की निर्मम हत्या करने वाली पड़ोसन महिला नीलम को कोर्ट ने फांसी की सजा सुना दी है। महिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

100 अश्लील वीडियो…1500 करोड़ की संपत्ति और सरकार से मिले 1 करोड़, ज्योतिषाचार्य अशोक खरात केस में हो रहे बड़े खुलासे

नासिक : महाराष्ट्र में कथित गॉडमैन और तांत्रिक के रूप में पहचान बना चुके अशोक खरात (उर्फ कैप्टन खरात) को लेकर SIT जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। रिटायर्ड मर्चेंट नेवी अधिकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप ने बताई वजह – क्यों केजरीवाल के बेड रूम में लगा है सीसीटीवी कैमरा, ड्रॉइंग रूम में नहीं

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री आवास में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की कथित तौर पर पिटाई के मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच को सबसे अहम माना जा रहा है। स्वाति...
पंजाब

नबालिगा को शादी का झांसा देकर भगा लेने पर एक नामजद

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने गांव खुराली बसी के युवक पर आपनी पड़ोसी एक नबालिगा को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा लेने पर मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी मुताबिक गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!