AK-47 से खुद को थाने के मुंशी ने मारी गोली – मौत

by

बठिंडा : थाना सदर रामपुरा में मालखाना के मुंशी सुखपाल सिंह ने AK-47 बंदूक से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद मुंशी को तुरंत अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार सुखपाल सिंह थाना सदर रामपुरा में मालखाना का मुंशी था। आज थाने के मालखाना में ड्यूटी आया तो उसने मालखाना के अंदर पड़ी एके-47 से खुद को अपने सीने में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूत्र बताते है कि जब सुखपाल सिंह ने अपने आप को गोली मारी तो गोली की आवाज सुनकर साथी पुलिस कर्मी उसके पास मौके पर पहुंचे और उसको तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर गए। लेकिन अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घो​षित कर दिया।

एसएसपी अमनीत कोंडल का कहना था कि थाना सदर रामपुरा के मालखाना मुंशी ने खुद को गोली मारी है। जिस की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि सुखपाल सिंह ने अपने आप को गोली क्यों मारी? उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही असल कारण पता लग सकेगें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संदिग्ध खातों से लेन-देने पर दें विशेष ध्यान-  बैंकों से नकदी की गैर कानूनी मूवमेंट व अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए उठाए जाएं जरुरी कदम : DC कोमल मित्तल

  प्रिंटिंग प्रैस मालिक चुनाव सामग्री की छपाई के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूर्ण पालन बनाएं यकीनी     जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के बैंक, आय़कर, एक्साइज, जी.एस.टी अधिकारियों के अलावा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत का लिया नाम- बेटे को उतारा :.जेल में बंद इमरान खान के 2 दांव से पाकिस्तान की सियासत में भूचाल

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने असीम मुनीर और शहबाज शरीफ के खिलाफ बड़ा दांव खेल दिया है. इमरान ने यह दांव भारत का नाम लेकर खेला है. कहा जा रहा है कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिव भगवान के भजनों पर जमकर नाचे शिव भक्त : महाशिवरात्रि के उपलक्षय में सनातन धर्म सभा, इलाका बीत द्वारा बीत इलाके में निकाली भव्य शोभा यात्रा में हजारों श्रद्धालू हुए शामिल

गढ़शंकर।  महाशिवरात्रि के उपलक्षय में सनातन धर्म सभा, इलाका बीत द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्यां में शिव भक्तो ने शमूलियत की और शिव भगवान के भजनों पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ड्राइवर-कंडक्टर चिट्टे का इंजेक्शन लगाते गए पकड़े : निजी बस के ड्राइवर और कंडक्टर की वीडियो आई सामने

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश में चिट्टे(हेरोइन) के सेवन के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं. वहीं, ड्रग तस्करों की पिटाई भी लोग कर रहे हैं. अब ताजा मामले में एक निजी बस के ड्राइवर...
Translate »
error: Content is protected !!