Amazon और Flipkart को टक्कर देगा ई-कॉमर्स नेटवर्क

by
नई दिल्ली :  आने वाले समय में ई-कॉमर्स कारोबार की तस्वीर पूरी तरह से बदल सकती है। केंद्र सरकार एक ओपन टेक्नोलॉजी नेटवर्क बनाने जा रही है। इसकी बदौलत छोटे रिटेलर्स को भी ई-कॉमर्स का पूरा फायदा उठाने का मौका मिलेगा। उनके प्रॉडक्ट्स भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर करोड़ों ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे। इससे अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी बड़ी कंपनियों की बादशाहत पर अंकुश लगेगा। यह अपनी तरह का दुनिया का पहला नेटवर्क होगा।
      इसका फायदा ग्राहकों को भी मिलेगा। एक तो उन्हें ज्यादा से ज्यादा प्रतिस्पर्द्धी कीमत पर सामान खरीदने का मौका मिलेगा। दूसरा, ज्यादा से ज्यादा ब्रांड, प्रॉडक्ट और सेवाएं उनके लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। ब्लूमबर्ग के हवाले से मनीकंट्रोल ने इस संबंध में एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार एक ऐसा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बनाना चाहती है जिस पर 10 रुपये के साबुन से लेकर हजारों रुपये  के एयरलाइन टिकट तक खरीदना और बेचना मुमकिन हो सके।
इस ओपन टेक्नोलॉजी नेटवर्क को बनाने में सरकार की मदद इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन निलेकणि कर रहे हैं। वह पहले भी आधार और यूपीआई के प्रोजेक्ट में सरकार की मदद कर चुके हैं। दरअसल, अमेजन और फ्लिपकार्ट अभी ई-कॉमर्स बाजार में हावी हैं। सरकार की योजना ई-कॉमर्स कारोबार में बड़ी कंपनियों की बादशाहत को खत्म कर सबसे लिए बराबर का मौका उपलब्ध कराना है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

PM मोदी के सलाहकार होंगे तरुण कपूर :1987 बैच के हिमाचल कैडर के IAS अधिकारी

एएम नाथ। शिमला :  हिमचल कैडर के 1987 बैच के IAS अधिकारी रहे तरुण कपूर को PM नरेंद्र मोदी के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। अपॉन्टमेंट कमेटी के अप्रूवल के बाद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बेटी और मां ने बनाए एक-एक बॉयफ्रेंड: दोनों ने जो किया वह तो सहेली भी नहीं करती

जयपुर. राजधानी जयपुर के नजदीक स्थित कोटपूतली जिले में रहने वाली कोमल नाम की एक युवती ने इतना कठोर कृत्य किया है कि पुलिस अफसर भी हैरान हैं। कोमल ने अपनी मां रेखा और...
article-image
पंजाब

एनआरआई हत्याकांड : मास्टर माइंड नौकर सहित छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार, आरोपी नौकर बल सिंह ने आरोपियों के साथ तीन लाख रुपये में सौदा तय किया था

लुधियाना :  गांव ललतों कलां में कुछ दिन पहले एनआरआई बनिंदरदीप सिंह की हत्या उसी के नौकर ने पैसे देकर कराई थी। एनआरआई हत्याकांड के मास्टर माइंड नौकर सहित छह आरोपियों को पुलिस ने...
article-image
पंजाब

बहबल कलां फायरिंग : SIT के सामने जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर ने सुखबीर का नाम लिया…. सुखबीरबादल ने कहा सरकार धर्म का इस्तेमाल करके राजनीति करने जैसी गंदी हरकतें बंद करो

बहबलकला गोली कांड में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है।  जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने एसआईटी के सामने अपना बयान दर्ज करवाया है।  ज्ञानी रघुबीर सिंह के...
Translate »
error: Content is protected !!