लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, दो पिस्तौल बरामद

by

चंडीगढ़, 12 नवंबर :  पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एसएएस नगर पुलिस के साथ एक संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की। संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विदेशी ठिकाने से संचालित गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों (लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा) के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शरणजीत सिंह और अमन कुमार के रुप में हुई।

यह कार्रवाई अंबाला-डेराबस्सी हाईवे पर स्थित घग्घर ब्रिज के पास हुई, जहां पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी भागने की कोशिश में पुलिस पर गोलियां चलाने लगे और जवाबी कार्रवाई में वे घायल हो गए। मौके से दो .32 बोर की पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस कार्रवाई की जानकारी दी।

डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा, “एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ​​पंजाब ने एसएएस नगर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में एक गैंगस्टर की साजिश को नाकाम कर दिया और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े दो गुर्गों – शरणजीत सिंह और अमन कुमार – को अंबाला-डेराबस्सी राजमार्ग पर घाघर पुल पर गोलीबारी के बाद गिरफ्तार कर लिया।”

डीजीपी ने कहा कि अभियान के दौरान, आरोपियों ने भागने की कोशिश में पुलिस दल पर गोलीबारी की और जवाबी गोलीबारी में गोली लगने से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हाल ही में राजपुरा में हुई गोलीबारी में शामिल इन दोनों को गोल्डी ढिल्लों ने पंजाब के एक व्यापारी को निशाना बनाने का काम सौंपा था। इस दौरान दो .32 कैलिबर पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

डीजीपी यादव ने एक्स पोस्ट में आगे कहा, “पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को ध्वस्त करने और पूरे पंजाब में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने मिशन के प्रति दृढ़ है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विनय कुमार बने नए हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष : विधानसभा उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा

एएम नाथ। शिमला : रेणुका विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनय कुमार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने विधानसभा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा ड़े दिया है। जिसे मंजूर...
article-image
पंजाब

मान सरकार की ऐतिहासिक पहल के चलते 40 वर्षों बाद नहरी पानी पंजाब के खेतों में पहुंचा*

*238.90 करोड़ रुपये की कंडी नहर परियोजना ने 433 गांवों के 1,25,000 एकड़ रकबे में सिंचाई सुविधा बहाल की: मंत्री बरिंदर कुमार गोयल* *होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने 167 ग्राम नशीला पदार्थ , 26 हज़ार परेगाबेलिन के प्रतिबंधित कैप्सूल सहित 2 व्यक्तियों को किया ग्रिफ्तार

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने दो व्यक्तियों को ग्रिफ्तार कर उनसे 167 ग्राम नशीला पदार्थ , 26 हज़ार परेगाबेलिन के प्रतिबंधित कैप्सूल कर मामला दर्ज कर लिया है। इसके इलावा उनके पास से आल्टो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

DC ने भतीजी से की लव मैरिज : लड़की बोली- शादी तो चाचा से ही करूंगी, लंबे समय से चल रहा था अफेयर

बिहार के बेगूसराय में एक अनोखी प्रेम कहानी ने सबका ध्यान खींचा है. यहां के डिप्टी कमिश्नर शिव शक्ति कुमार ने अपनी ही भतीजी सजय सिंधु से प्रेम विवाह किया, जिससे पूरे इलाके में...
Translate »
error: Content is protected !!