APMC दुकानों के आवंटन में धांधली के विपक्ष ने लगाए आरोप: सदन में हंगामे के बाद विपक्ष ने किया वॉकआउट

by

एएम नाथ । शिमला : विधानसभा के मानसून सत्र के आठवें दिन विपक्ष ने शिमला और किन्नौर के APMC (कृषि उपज विपणन समिति) द्वारा दुकानों के आवंटन में धांधली का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने आरोप लगाया कि 70 दुकानों को बेहद कम किराए पर चहेतों को दिया गया है और मामले की न्यायिक जांच की मांग की।

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि दुकानों के आवंटनमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है. उन्होंने कहा कि “जब सदन में मामला उठाया गया तो जांच के बजाय मंत्री आवंटनको सही ठहरा रहे हैं. कम किराए पर दुकानों का आवंटनकर सरकार ने अपने लोगों को फायदा पहुंचाया है.। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा और बलबीर सिंह वर्मा ने आरोप लगाया कि APMC ने भाई-भतीजावाद किया. रणधीर शर्मा ने कहा कि पराला सब्जी मंडी में 5,000 रुपये किराए पर दुकानें दी गई हैं, जबकि 10 साल पहले ऐसी दुकानें 50,000 रुपये से 80,000 रुपये में किराए पर दी जाती थीं. उन्होंने मांग की कि मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आए।

आरोपों का जवाब देते हुए कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि दुकानों के आवंटनमें किसी तरह की अनियमितता नहीं हुई है. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दुकानें कनॉट प्लेस या शिमला मॉल रोड जैसी जगहों पर नहीं हैं जहां पूरे साल कारोबार होता है. कृषि मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि अगर भाजपा विधायक चाहें तो वे 90,000 रुपये के किराए पर दुकान ले सकते हैं और 12 महीने बैठकर मक्खियां और कुत्ते भगाने का काम कर सकते हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों का आवंटननियमों के अनुसार आधार मूल्य से अधिक है।

कृषि मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन में नारेबाजी की और वॉकआउट कर दिया. विपक्ष का कहना था कि सरकार जांच से भाग रही है और यदि जांच होती है तो कई और गड़बड़ियां सामने आएंगी.

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ब्लाक स्तर पर 26 से आरंभ होंगी कार्यशालाएं, आपदा प्रबंधन के लिए तैयार किए जाएंगे वालंटियर्स : DC अमरजीत सिंह

हमीरपुर 19 फरवरी। किसी भी तरह की आपदा से निपटने हेतु प्रभावी तंत्र विकसित करने के लिए पंचायत स्तर पर युवा वालंटियर्स की टास्क फोर्स तैयार की जाएगी और इन वालंटियर्स को विशेष रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में खोले जाएंगे 42 कार्यालय, 250 पद होंगे सृजित : विभाग के अंतर्गत पंजीकृत कामगारों का करवाया जाएगा केवाईसी – नरदेव सिंह कंवर

बिलासपुर 28 सितंबर :  भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण विभाग के अंतर्गत प्रदेश में 42 कार्यालय खोले जाएंगे और कार्यालयों के संचालन के लिए 250 पद सृजित होंगे। यह जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CM आवास में ऐसे गुंडे कौन रखता : केजरीवाल के करीबी बिभव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली।  राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार को जमकर लताड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने भड़कते हुए कहा है कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंत्री बने संजीव अरोड़ा : सीएम मान ने दी बधाई; इन विभागों की संभालेंगे जिम्मेदारी

चंडीगढ़ । लुधियाना पश्चिम से नए विधायक संजीव अरोड़ा को अब पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है. उन्हें उद्योग और एनआरआई मामलों का मंत्री नियुक्त किया गया है. राज्यपाल गुलाब चंद...
Translate »
error: Content is protected !!