ASI पर किया हमला – पगड़ी भी उतार दी : एएसआई ने जब उसे स्पीकर बंद करने और उतारने को कहा, तो सब्जी विक्रेता राजकुमार गया भड़क

by
जालंधर। पंजाब के जालंधर शहर के लद्देवाली क्षेत्र में एक ई-रिक्शा पर सब्जी बेच रहे व्यक्ति ने पुलिस कर्मचारी पर हमला कर दिया। यह घटना तब घटी जब एएसआई ने ई-रिक्शा पर लगाए गए लाउडस्पीकर को उतारने और आवाज बंद करने के लिए कहा।
इस पर सब्जी विक्रेता ने पुलिस अधिकारी से हाथापाई की। थाना रामा मंडी की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना रामा मंडी में तैनात एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि वह रविवार को लद्देवाली रोड पर ड्यूटी पर थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक ई-रिक्शा पर सब्जी बेचने वाला व्यक्ति लाउडस्पीकर लगाकर तेज आवाज में प्रचार कर रहा था। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही थी। एएसआई ने जब उसे स्पीकर बंद करने और उतारने को कहा, तो सब्जी विक्रेता राजकुमार भड़क गया। आरोप था कि राजकुमार ने एएसआई के साथ ना केवल धक्का-मुक्की की, बल्कि उनकी पगड़ी भी उतार दी। एएसआई ने बताया कि इस घटना से न केवल उसकी गरिमा को ठेस पहुंची, बल्कि सरकारी ड्यूटी में बाधा भी उत्पन्न हुई।
सरकारी ड्यूटी में विघ्न डालने का मामला दर्ज :   एएसआई गुरनाम सिंह की शिकायत पर थाना रामा मंडी पुलिस ने आरोपित राजकुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया, जिसमें सरकारी कर्मचारी पर हमला, ड्यूटी में विघ्न डालना जैसे आरोप शामिल हैं। पुलिस ने आरोपित को तत्काल गिरफ्तार कर लिया और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निहंग ने गुरुद्वारा चौरा खूह साहिब में बेअदबी के शक में युवक कर डाली हत्या : पुलिस ने निहंग के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर किया ग्रिफ्तार  

फगवाड़ा :  फगवाड़ा स्थित गुरुद्वारा चौरा खूह साहिब में निहंग ने बेअदबी के शक में युवक की हत्या कर दी। युवक को तलवार से काटकर मारा गया है। हत्या का पता चलते ही पुलिस...
article-image
पंजाब

Punjab News : पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश : शव के एक हाथ में नेहा लिखा हुआ

पटियाला :  पटियाला की रेलवे कॉलोनी में नीले ड्रम से एक लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लड़की की उम्र करीब 20 साल है। लड़की का शव ड्रम के अंदर रखने के...
article-image
पंजाब

अर्थी फूंक रोष प्रदर्शन : तहसील दफ्तर तलवाड़ा के मुख्य गेट के समक्ष पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस व मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान के खिलाफ रोष प्रदर्शन

तलवाड़ा(राकेश शर्मा) : पंजाब सुबारडीनेट सर्विस फेडरेशन पंजाब के आहवान पर ब्लाक तलवाड़ा के प्रधान राजीव शर्मा के नेतृत्व मे तहसील दफ्तर तलवाड़ा के मुख्य गेट के समक्ष पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत...
Translate »
error: Content is protected !!