B फार्मेसी की छात्रा ने हॉस्टल में लगाया फंदा, मंडी के निजी फॉर्मेसी कॉलेज में : कमरे से बरामद हुआ सुसाइड नोट

by

 

एएम नाथ। मंडी. : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की बल्ह घाटी में एक निजी फार्मेसी कॉलेज में वीरवार देरशाम को एक युवती ने फंदा लगाकर हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली। हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शुक्रवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। साथ ही कमरे में सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया। जिसमें युवती ने अपनी मौत पर किसी को भी दोषी नहीं ठहराया हुआ है। प्रशिक्षु छात्रा का नाम आयुषी निवासी पालमपुर (कांगड़ा) बताया गया है। वह बी फार्मा तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।

जानकारी के अनुसार जब अन्य छात्राएं निजी फार्मेसी कॉलेज के हॉस्टल में शाम 5:30 बजे पहुंचीं तो उन्होंने आयुषी को फंदे से लटके देखा। विद्यार्थियों ने हॉस्टल वार्डन को इसकी सूचना दी। जिसके बाद वार्डन ने पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा व कमरे में बरामद सुसाईड नोट को अपने कब्जे में ले लिया है। आयुषी ने अपने सुसाइड नोट में किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। डीएसपी देवराज ने कहा कि परिजनों को सूचित किया गया है। शुक्रवार को आयुषी के शव का पोस्टमार्टम होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पांच घंटे मुठभेड़ : मूसेवाला हत्यकांड से जुड़े दो शूटर ढेर

एके-47 जैसे आधुनिक हथियार से गैंगस्टरों ने बरसाई गोलियां,आशंका जताई जा रही कि मूसेवाला हत्यकांड में इसी एके-47 का हुया उपयोग अमृतसर : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े 2 शूटर मनप्रीत सिंह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दो कारो में हुई भीषण टक्कर : स्विफ्ट कार के एयर बैग खुलने से चालक बचा और आई-10 कार सवारों को आई मामूली खरोचें

गढ़शंकर : गढ़शंकर बलाचौर रोड पर कस्बा समुंदड़ा के निकट जा रही स्विफ्ट कार को लिंक सड़क से आ रही आई 10 कार दुआरा जोरदार टक्कर मारने से दोनों कारे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एपस्टीन विवाद पर दलाई लामा की और से आ गई सफाई : न कभी मिला और न ही कोई कांटेक्ट

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट की तरफ से यौन अपराधी जेप्री एपस्टीन के दस्तावेज जारी किए जा रहे हैं. इन दस्तावेजों में कई बड़े-बड़े दिग्गजों के नाम भी सामने आ रहे हैं. इसके साथ ही फोटो...
Translate »
error: Content is protected !!