BCA की छात्रा को किया गर्भवती , गर्भपात के 2 दिन बाद मौत : बजिंदर के बाद एक और पास्टर पर रेप का आरोप

by

गुरदासपुर । पास्टर बजिंदर के बाद अब गुरदासपुर के पास्टर पर बलात्कार के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि पास्टर जशनगिल ने 22 वर्षीय बीसीए की छात्रा के साथ रेप किया और जब वो गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करवा दिया।

गर्भपात के दो दिन बाद ही छात्रा की मौत हो गई। मृतक छात्रा के पिता ने बताया कि आरोपी पास्टर ने उनकी बेटी का गर्भपात करवाया। इसके बाद छात्रा की हालत बिगड़ी और अमृतसर में उसकी मौत हो गई। आरोपी पास्टर जशनगिल गुरदासपुर का रहने वाला है। यह मामला 2023 का है और पीड़िता की जब तबीयत बिगड़ी तो भी पास्टर उनके घर में प्रार्थना करने आया था। पीड़िता ने अपनी छोटी बहन को पूरी घटना के बारे में बताया था कि पास्टर ने कैसे बलात्कार किया और फिर गर्भपात करवाया।

पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तारी :  पुलिस ने इस मामले में धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है। दीनानगर पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद से जशनगिल जम्मू में रह रहा है, जबकी उसकी गिरफ्तारी अभी तक भी पुलिस नहीं कर रही है। पीड़ित के पिता ने बताया कि वो फिर डर कर अमृतसर में रह रहे हैं, उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।

पास्टर बजिंदर को सजा

मोहाली की एक अदालत ने मंगलवार को स्वयंभू पादरी बजिंदर सिंह को 2018 के बलात्कार के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई और कहा कि सिंह ने पादरी के तौर पर अपने पद का दुरुपयोग कर जघन्य अपराध किया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीएसजे) विक्रांत कुमार की अदालत ने 28 मार्च को सिंह के दोषी पाए जाने के बाद यह फैसला सुनाया। सिंह को अक्सर ‘यीशु-यीशु पैगंबर’ कहकर भी संबोधित किया जाता था। सिंह को भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376 (बलात्कार), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की सजा) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत दोषी ठहराया गया, जबकि मामले में पांच अन्य आरोपियों अखबार भट्टी, राजेश चौधरी, जतिंदर कुमार, सितार अली और संदीप पहलवान को बरी कर दिया गया। भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) (न) के अनुसार, दोषी को आजीवन कठोर कारावास की सजा भुगतनी होगी, जिसका अर्थ है कि उसे अपने शेष जीवन कारावास में व्यतीत करना होगा। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि पादरी को भारतीय दंड संहिता की धारा 323 और 506 के तहत एक-एक साल के कारावास की सजा सुनाई गई है, और सभी सजायें एक साथ चलेंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के जिला चम्बा के ककीरा में दर्दनाक हादसा : चम्बा-पठानकोट हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी इनोवा; छह पर्यटकों की मौत

भारी बारिश और फिसलन के बीच 150 मीटर गहरी खाई में गिरी टैक्सी, चार गंभीर घायल टांडा रेफर गुजरात के पर्यटक थे सवार, रातभर चले राहत-बचाव अभियान के बाद निकाले गए शव और घायल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रिपल मर्डर को पोते ने दिया अंजाम : दादा-दादी और बड़े दादा को उतारा मौत के घाट

गोरखपुर  : उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के झंगहा क्षेत्र में एक युवक ने शुक्रवार को अपने दादा-दादी और बड़े दादा की धारदार हथियार से हत्या कर दी।  पुलिस ने बताया कि मोतीराम अड्‌डा...
article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा राजू ब्रदर्स यूके के सहयोग से जरूरतमंदों की मदद 

गढ़शंकर, 31 जनवरी: शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा राजू ब्रदर्स वेलफेयर सोसाइटी यूके पंजाब के विशेष सहयोग से आज शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह के स्मारक पर हैप्पी साधोवाल की मौजूदगी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री मान ने चेताया – सुखबीर बादल पर हमलावर की पहचान नारायण सिंह चौरा के रूप में हुए

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अकाल तख्त ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। बादल पर बुधवार सुबह स्वर्ण मंदिर के...
Translate »
error: Content is protected !!