Bilaspur News : दूसरे चरण के चुनाव में 1 लाख 8 हजार 369 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग : पंचायतीराज संस्थाओं के दूसरे चरण में जिला की 62 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान

by
एएम नाथ।  बिलासपुर, 27 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि जिला बिलासपुर में पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण में 28 मई को होने जा रहे मतदान के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया है। दूसरे चरण में जिला की 62 ग्राम पंचायतों में कुल 1 लाख 8 हजार 369 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमें 54 हजार 402 पुरुष तथा 53 हजार 967 महिला मतदाता शामिल हैं।
Bilaspur Panchayat Election News
उन्होंने बताया कि जिला में दूसरे चरण के लिए कुल 386 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिनमें 271 मतदान केंद्र सामान्य श्रेणी के, 77 संवेदनशील तथा 38 अति संवेदनशील मतदान केंद्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण की 62 ग्राम पंचायतों के मतों की गणना के लिए कुल 62 मतगणना केन्द्र स्थापित किए गए है, जिसमें 14 मतगणना केन्द्र संवेदनशील तथा 17 मतगणना केन्द्र अति संवेदनशील श्रेणी में है। उन्होंने बताया कि सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान और मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि मतदान और मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।
राहुल कुमार ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि सभी मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़ कर भाग लें तथा बिना किसी भय या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना प्रत्येक मतदाता की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर प्रत्येक मतदाता अपने साथ निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एपिक कार्ड अथवा कोई वैध पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या पैन कार्ड अवश्य लेकर आएं। मतदाता मतदान केंद्र पहुंचने से पहले मतदाता सूची में अपना नाम तथा क्रमांक संख्या अवश्य जांच लें। मतदान का समय सुबह 7 बजे से अपहरान् 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।
उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर शांति एवं अनुशासन बनाए रखें तथा महिला, दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं का सहयोग करें। मतदाता अपनी बारी का धैर्यपूर्वक इंतजार करें तथा गर्मी से बचाव के लिए अपने साथ छाता और पानी आदि लेकर आएं। मतदान की गोपनीयता बनाए रखना प्रत्येक मतदाता की जिम्मेदारी है, इसलिए बैलेट पेपर पर मुहर लगाते समय किसी को भी मतदान की जानकारी न दें।
उपायुक्त ने मतदाताओं से यह भी आग्रह किया है कि मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन या कैमरा लेकर न जाएं। मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में किसी भी राजनीतिक दल का चुनाव चिन्ह, टोपी, गमछा, पर्चा या प्रचार सामग्री प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर मतदान न करें तथा किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर वोट डालने का प्रयास न करें। बैलेट पेपर की फोटो खींचना तथा मतदान की गोपनीयता भंग करना दंडनीय अपराध है। मतदाता बैलेट पेपर पर हस्ताक्षर या नाम न लिखें तथा केवल निर्धारित चुनाव चिन्ह पर ही मुहर लगाएं।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के मतों की गणना मतदान समाप्त होने के बाद की जाएगी जबकि पंचायत समिति एवं जिला परिषद के मतों की गणना 31 मई को निर्धारित मतगणना स्थलों में की जाएगी।
दूसरे चरण में जिला की इन 62 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान
जिला में पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण 28 मई को इन 62 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। जिनमें विकासखण्ड झण्डुता के अंतर्गत ग्राम पंचायत मलराओं, कुलज्यार, जेजवीं, कलोल, कोसरियां, बल्हसीणा, बरठीं, जांगला, डमली, सुनहणी, हीरापुर, नखलेहड़ा, रोहल, मलांगन तथा गालियां शामिल है।
इसी तरह विकासखण्ड घुमारवीं की ग्राम पंचायत औहर, अवारी खलीण, रोहिण, ननावां, हरलोग, कुठेडा, सडयार, करलोटी, मरहाणा, पंतेहडा, बम्म, लंजता, हम्बोट, गाहर, डंगार, पडयालग, कसारू, दकडी, दाबला, लद्दा तथा हरितल्यागंर जबकि विकासखण्ड सदर के अंतर्गत ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा, चांदपुर, कुड्डी, हरनोडा, पंजगाई, द्रोबड, बिनौला, जुखाला, राजपुरा, कचैली, कोटला, सुईसुराहड़, मलोखर, रानीकोटला, सिहड़ा, पंजैलखुर्द तथा नम्होल शामिल है।
इसी दिन श्रीनैना देवी जी विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुटेहला, स्वाहण, टरवाड़, घवांडल, कोटखास, भाखड़ा, घरोट, लैहडी तथा मजारी पंचायतों में चुनाव संपन्न होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ट्रैकटर ट्राली पलटने से दो की मौत, सात गंभीर घायल, सभी गांव हाजीपुर के : टाहलीवाल में ट्रैक्टर ट्राली पलटी, पीर निगाहा जा रहे थे

 ट्रैकटर ट्राली पलटने से दो की मौत, सात गंभीर घाय टाहलीवाल जिला ऊना के पास हुई दुर्घटन। संस गढ़शंकर – मंगलवार को बजे गढ़शंकर के गांव हाजीपुर से ट्रैकटर ट्राली पर सवार होकर लंगर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गृहिणी सुविधा योजना के तहत जिला में 23 हजार से अधिक फ्री गैस कनेक्शन दिएः वीरेंद्र कंवर

ऊना 6 अगस्त 2022- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ऊना में में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले झलेड़ा, रैनसरी, कोटला खुर्द, टक्का, लोअर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कार में बैठी महिला ने कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाया : 50 हजार रुपये की फिरौती की मांग

फरीदाबाद  :  महिला के कहने पर पीड़ित ने एक दुकान से बिरयानी खरीदी और सेक्टर 21 की तरफ चले गए। महिला उसे सेक्टर-21 स्थित मायरा होम्स नाम के होटल में ले गई। यहां निशा...
हिमाचल प्रदेश

ज़िला कोष के तहत पेंशनरों को उपलब्ध करवाना होगा जीवन प्रमाण पत्र : जिला कोषाधिकारी

एएम नाथ। चंबा : ज़िला कोष  कार्यालय चम्बा के तहत   पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशनरों को  वर्ष 2024-25 के लिए अपना जीवन प्रमाण पत्र  उपलब्ध करवाना होगा । ज़िला कोषाधिकारी  गिरिजा मनकोटिया ने  जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!