सुरेश कुमार ने सुख आश्रय योजना के पात्र बच्चों को बांटे प्रमाण पत्र : अन्य योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं एवं किशोरियों को दिए एफडी के दस्तावेज

by
भोरंज, 10 जनवरी  : विधायक सुरेश कुमार ने बुधवार को यहां ‘सशक्त महिला’ योजना के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरुकता शिविर की अध्यक्षता की।  इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत 10 बेसहारा बच्चों को पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने मुख्यमंत्री शगुन योजना की 3 लाभार्थियों को कुल 93 हजार रुपये के राशि हस्तांतरण पत्र और बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत 26 लाभार्थियों को कुल 5.46 लाख रुपये की राशि की एफडी के दस्तावेज भी वितरित किए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना बेसहारा बच्चों, परित्यक्त महिलाओं और निराश्रित बुजुर्गों के लिए वरदान साबित होगी। सुरेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना इन उपेक्षित बेसहारा लोगों को भौतिक सुख साधन, उच्च एवं व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास के अवसर प्रदान करके सम्मानजनक जीवन यापन के लिए अवसर प्रदान करेगी। बेसहारा बच्चों के लिए स्टार्टअप जैसी व्यवस्था के लिए वित्त पोषण की सुविधा के साथ-साथ विवाह अनुदान के रूप में दो लाख रुपये और गृह निर्माण हेतु तीन बिस्वा भूमि के अतिरिक्त गृह निर्माण अनुदान राशि के रूप में तीन लाख रुपये की सहायता राशि की व्यवस्था कारवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरगामी सोच के तहत सभी वर्गों के उत्थान व विकास के लिए प्रयासरत है।
इस अवसर पर विधायक का स्वागत करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी जीत राम चौधरी ने बताया कि विकास खंड भोरंज में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत 18 वर्ष तक आयु वर्ग के 7 तथा 18-27 वर्ष आयु वर्ग के 38 युवाओं को प्रतिमाह 4000 रुपये प्रति माह लाभ देने बारे अनुशंसा की गई हैै।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस का 5 न्याय और 25 गारंटियों पर आधारित न्याय पत्र : सत्ता में आने पर अग्नि वीर स्कीम खत्म करने , गरीब परिवार की महिलाओं को एक लाख रुपये सालाना, जाति जनगणना, एमएसपी को कानूनी दर्जा देने की घोषणा

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज नई दिल्ली में कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने 5 न्याय और 25 गारंटियों पर आधारित अपने घोषणापत्र का नाम न्याय पत्र रखा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधान सभा अध्यक्ष के निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने सदन में देखी विधान सभा की कार्यवाही

एएम नाथ। धर्मशाला: आज 10:30 बजे राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सिहुन्ता, भटियात के छात्र-छात्राओं ने तपोवन विधान सभा में सदन की कार्यवाही को देखा। गौरतलब है कि ये स्कूली बच्चे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश सरकार का बजट मात्र लोलीपॉप : मनोज

कामगार मजदूरों की दिहाड़ी न बढ़ाकर किया भद्दा मजाक एएम नाथ । चम्बा : हिमाचल प्रदेश सरकार के वर्ष 2024-25 के बजट से हिमाचल की जनता को काफी उम्मीदें थी परंतु जिस तरह से...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

8000 किसानों को 3.04 करोड़ रुपए किए वितरित, साल में मिलेंगे 18 करोड़ : अर्की विधानसभा क्षेत्र से दूध प्रोत्साहन योजना और परिवहन अनुदान की मुख्यमंत्री सुक्खू ने शुरूआत की

प्रदेश सरकार ने निभाए किसानों से किए वायदे ; मुख्यमंत्री  सुक्खू एएम नाथ। अर्की :   किसानों से अपना वादा निभाते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र...
Translate »
error: Content is protected !!