लॉरेंस बदमाश आदमी है, पता नहीं कब…सलमान खान को राकेश टिकैत की सलाह सलमान को माफी मांगनी चाहिए

by

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लगातार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिसके चलते उनकी सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। इस मामले में किसान नेता राकेश टिकैत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सलमान को बिश्नोई समाज के सामने माफी मांगने की सलाह दी है।  राकेश टिकैत ने कहा कि ये समाज से जुड़ा हुआ मामला है।  सलमान को माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई एक खतरनाक व्यक्ति है।  वह जेल में बंद होने के बावजूद किसी भी समय कुछ गलत कर सकता है।

इससे पहले सिंगर अनूप जलोटा ने भी सलमान खान को माफी मांगने की सलाह दी थी।  उन्होंने कहा था, “ये वक्त इस बात पर विचार करने का नहीं है कि किसने सही किया और किसने गलत. सलमान को अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांग लेनी चाहिए।

काला हिरण विवाद :   सलमान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच का विवाद 1998 में शुरू हुआ, जब सलमान पर काले हिरण के शिकार का मामला दर्ज हुआ।  शिकार की यह घटना राजस्थान में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान हुई थी।  बिश्नोई समाज काले हिरण को पूजनीय मानता है।  लॉरेंस बिश्नोई ने 2018 में सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। तब से अब तक सलमान को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

जांच टीम ने वीडियो के कुल 1191 फ्रेम की बारीकी से पड़ताल…. सीएम मान ने कहा कि जांचे गए 1191 फ्रेम में से एक भी फ्रेम ऐसा नहीं है जो उनसे मेल खाता हो

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के एक कथित वीडियो को लेकर चल रहे विवाद पर आखिरकार मुख्यमंत्री ने खुद बड़ा बयान दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो...
article-image
पंजाब

राधा स्वामी सत्संग भवन माहिलपुर में चार सौ लोगों को वैक्सीन लगाया गया

माहिलपुर – माहिलपुर के राधा स्वामी सत्संग भवन में चार सौ लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ माहिलपुर सतविंदर सिंह धालीवाल ने बताया कि सोमवार को हेल्थ विभाग...
article-image
पंजाब

पंजाब में कैदियों की सजा माफी के लिए अब कैबिनेट से नहीं लेनी होगी मंजूरी…. गवर्नर कटारिया का बड़ा फैसला

चंडीगढ़। पूर्व राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित में राहत या माफी देने के मामले में लिए गए फैसले को मौजूदा राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पलट दिया है। राज्यपाल ने पंजाब सरकार को दोषियों की सजा...
article-image
पंजाब

सरैया डिस्टिलरी में पंजाब पुलिस ने जांच के लिए डाला डेरा : जांच टीम में एसएसपी, डिप्टी एसपी लेवल के अधिकारी शामिल

चौरीचौरा :  पंजाब के शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया के संपत्ति की जांच के लिए शनिवार को दोपहर 12 बजे आठ सदस्यीय टीम सीधे सरैया डिस्टिलरी...
Translate »
error: Content is protected !!