पूर्व सीएम चन्नी के खिलाफ शिकायत : डेयरी यूनियन ने की कार्रवाई की मांग

by

बठिंडा : पंजाब मिल्क डेयरी यूनियन एकता ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ बठिंडा एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है यह शिकायत एक वायरल वीडियो को लेकर की गई है, जिसमें चन्नी को कथित तौर पर नकली दूध बनाने की प्रक्रिया समझाते हुए दिखाया गया है।

यूनियन का आरोप है कि इस वीडियो के कारण लोगों में भ्रम फैल रहा है और दूध कारोबारियों की छवि खराब हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद राज्यभर में दूध व्यापार से जुड़े लोगों में रोष देखा जा रहा है। पंजाब मिल्क डेयरी यूनियन एकता के प्रदेश अध्यक्ष हरजिंदर सिंह बड़ी संख्या में दूध कारोबारियों के साथ एसएसपी बठिंडा कार्यालय पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

हरजिंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस वीडियो के कारण उनके कारोबार पर नकारात्मक असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि वीडियो में यूरिया से दूध बनाने की बात कही गई है, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि अब उपभोक्ता लगातार दूध विक्रेताओं से सवाल कर रहे हैं कि क्या वे यूरिया का इस्तेमाल करते हैं।

यूनियन ने स्पष्ट किया कि वे घर-घर से दूध एकत्रित कर उसे उपभोक्ताओं तक पहुंचाते हैं और किसी प्रकार के रासायनिक पदार्थ का उपयोग नहीं किया जाता। यूनियन अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि वास्तव में यूरिया जैसे पदार्थों से दूध तैयार किया जाए, तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है और समाज में जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

ऐसे में यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों में फैले भ्रम को दूर किया जा सके और दूध कारोबारियों के हितों की रक्षा हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म : पुलिस ने दर्ज किया मामला

गढ़शंकर, 9 अगस्त : थाना माहिलपुर पुलिस ने डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में पीड़िता के पिता के बयानों पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर का रौशनी मेला अपने यौवन पर  : -मेले के चौथे दिन गायक बागी ने हिट गीतों से बांधा समय

गढ़शंकर, 24 फरवरी:  बाबा अली मुअज्जम कादरी शाह जी बड़ा रोज़ा शरीफ गढ़शंकर में चल रहा वार्षिक रोशनी मेला अपने यौवन पर पहुंच गया है।  21 फरवरी से शुरू हुए इस रोशनी मेले में...
article-image
पंजाब , हरियाणा

प्रियंका का लोगों से आह्वान: बदलाव लाएं, झूठों से छुटकारा पाएं : कांग्रेस का दर्शन श्रीमद भगवत गीता की शिक्षाओं पर आधारित – प्रियंका गांधी

चंडीगढ़, 26 मई: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोगों से झूठ बोलने वालों से छुटकारा पाने का आग्रह करते हुए, कांग्रेस/इंडिया की सरकार को चुनकर देश और अपने जीवन में बदलाव लाने का आह्वान...
article-image
पंजाब

Voters approved the work of

Hoshiarpur/July 14 /Daljeet Ajnoha : Voters in Jalandhar West by-election have approved the work of Punjab Government led by Chief Minister Bhagwant Mann. This was disclosed by Cabinet Minister Bram Shankar Jimpa while celebrating...
Translate »
error: Content is protected !!