BJP विधायक हंसराज को मिली अंतरिम जमानत, : कोर्ट ने पुलिस जांच में सहयोग देने को कहा

by

एएम नाथ। चम्बा :  चुराह से बीजेपी विधायक डा. हंसराज को जिला सत्र न्यायालय चंबा से बड़ी राहत मिली है। युवती के यौन शोषण मामले में कोर्ट से विधायक को अग्रिम जमानत मिल गई है। कोर्ट ने विधायक को पुलिस जांच में सहयोग देने के लिए कहा है। विधायक हंसराज पर युवती ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। उस दौरान लड़की नाबालिग थी, इस पर विधायक के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज हुआ है। विधायक ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसपर सुनवाई के बाद आज उन्हें 20 नवंबर तक जमानत मिल गई।
—————————
सोमवार को महिला थाना नहीं पहुंचे विधायक

इससे पहले पुलिस ने विधायक हंसराज को नोटिस जारी कर सोमवार को महिला थाना में उपस्थित होने को कहा था लेकिन वह नहीं पहुंचे। विधायक का मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा था, जिससे उनकी लोकेशन का पता भी नहीं चल पा रहा था। साथ ही उन्होंने सोमवार को अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। युवती की शिकायत पर महिला पुलिस थाना में सात नवंबर को विधायक के विरुद्ध केस दर्ज करवाया था।
————————-
डरा-धमकाकर बयान बदलवाने का आरोप

युवती ने करीब एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया पर लाइव आकर बीजेपी विधायक डा. हंसराज पर आरोप लगाए थे। युवती ने विधायक के खिलाफ कई साक्ष्य होने की बात भी कही थी। इसके बाद युवती के पिता ने भी मीडिया के सामने आकर विधायक पर एक साल पहले अपहरण कर डरा-धमकाकर बेटी से बयान बदलवाने का आरोप लगाया था। धमकी दी थी कि अगर बयान नहीं बदला गया तो उनके घर को आग लगा दी जाएगी। छह नवंबर को पिता की शिकायत पर विधायक के निजी सचिव व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Vastu defects can be the

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/ 16July : The Vastu defects of our building are also the cause of fatal diseases like heart attack, cancer, TB, kidney, lungs, migraine, this is the belief of internationally renowned Vastu expert...
article-image
पंजाब

PJ Singh Leads Tynor to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.17 : Tynor Orthotics, under the visionary and dynamic leadership of Chairperson PJ Singh, has achieved an extraordinary milestone by becoming the No. 1 orthopaedic brand in five countries—a moment of immense pride...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर योजना ऑनलाइन परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी

शिमला 15 अप्रैल – अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदित उम्मीदवारों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी हो गया है। सेना भर्ती कार्यालय शिमला की भर्ती निदेशक...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पहली शिक्षक माँ ‘ एक अनूठी और अभिनव पहल: केवल पठानिया*

शाहपुर के 46 प्री नर्सरी स्कूलों के 515 बच्चों को देंगें अपनी ओर से बैग उपहार शाहपुर,15 मार्च। खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय परिसर शाहपुर में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के अंतर्गत पहली शिक्षक...
Translate »
error: Content is protected !!