बब्बर खालसा के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार, एक को मुठभेड़ में लगी गोली

by

अमृतसर । पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से चल रहे आतंकी नेटवर्क के खिलाफ अमृतसर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक मॉड्यूल को ध्वस्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को मुठभेड़ में गोली लगी है।

घायल आरोपी की पहचान गुरलाल सिंह उर्फ हरमन के रूप में हुई है, जो तरनतारण के गोइंदवाल साहिब का रहने वाला है। उसका साथी करजप्रीत सिंह भी तरनतारण के वेरोवाल गांव का निवासी है। दोनों पहले अमृतसर के एक फर्नीचर शोरूम पर फायरिंग के मामले में पकड़े जा चुके हैं। यह फायरिंग फिरौती के इरादे से करवाई गई थी। बता दें, कल पंजाब से विस्फोटक भी बरामद हुए थे।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि BKI का सक्रिय आतंकी जीवन फौजी पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में लोगों को फिरौती के लिए निशाना बना रहा था। उसने गुरलाल और करजप्रीत को .30 बोर की पिस्तौल दी थी और अमृतसर के एक फर्नीचर शोरूम पर फायरिंग करने को कहा था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश में पंजाब के दो युवकों की मौत : मणिमहेश से चंबा-भरमौर हाईवे तक तबाही

एएम नाथ : मणिमहेश यात्रा हाइवे भारी तबाही लगाता जारी है । मणिमहेश नाले में  बादल फटने के कारण आई बाढ़ से रास्ते व पुल बह गए हैं। प्रशासन ने आज वीरवार को भी...
article-image
पंजाब

25 लोगों ने आंखें दान व 3 ने शरीर दान के फार्म भरे : गढ़शंकर में नेत्रदान पखवाड़े को समर्पित समागम आयोजित 

गढ़शंकर,  6 सितम्बर : रोटरी आई बैंक तथा कॉर्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी द्वारा नेतराड नेत्रदान पखवाड़े को समर्पित गढ़शंकर में एक समागम आयोजित किया गया। विजय ऑप्टिकल गढ़शंकर तथा सिविल अस्पताल गढ़शंकर में हुए इन समागमों...
article-image
पंजाब

चंद पूंजीपतियों के है कोयले के बिजनेस, भठ्ठा उद्योग संकट में सरकार निकालने के लिए करे उपाय…. मनीष गुप्ता प्रधान भठ्ठा यूनियन

गढ़शंकर – पंजाब के करीब 25 सौ भठ्ठों पर काम करने वाले लोगों की संख्या पांच लाख है जिनके घर का चूल्हा इस उद्योग से चलता है। कोरोना के चलते इन लोगों के खान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इतिहास बन जाएगा AIDS : 2 इंजेक्शन से ही हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी बीमारी, मिटेगी एचआईवी

एड्स का दंश जितना बड़ा शारीरिक है, उससे कहीं बड़ा सामाजिक है. आज भी अगर किसी को एचआईवी एड्स हो जाए तो इसे बेहद बुरी नजर से देखा जाता है. लेकिन अब इस दंश...
Translate »
error: Content is protected !!