Boyfriend की गर्दन काट कर – थैले में डाल साथ ले गई प्रेमिका, फिर 2 किलोमीटर दूर जाकर फेंका सिर…… बताया क्यों बेरहमी से मारा

by
मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बिलारी कोतवाली पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। इस मामले में 19 साल के युवक सोनू की हत्या का रहस्य उजागर किया गया है।
पुलिस ने गहन जांच के बाद हत्यारों तक पहुंच बनाई और सोनू की हत्या के आरोप में आईआईटी की छात्रा मेहनाज, उसके भाई सद्दाम और उनके दोस्त रिजवान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मेहनाज से जब सोनू से बातचीत के बारे में पूछा, तो उसने शुरुआत में इनकार कर दिया। हालांकि, कड़ी पूछताछ के बाद मेहनाज ने पुलिस के सामने सच कुबूल किया।
ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा
मुरादाबाद के बिलारी इलाके के निवासी साबिर ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उनका बेटा सोनू बाइक लेकर घर से निकला था और उसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। पुलिस ने तुरंत गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की और सोनू की तलाश शुरू कर दी। दो दिन बाद, रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र में एक खेत में बिना सिर के शव मिलने की खबर आई। पुलिस ने सोनू के परिजनों को शव की पहचान के लिए बुलाया। परिजनों ने बिना सिर के शव को सोनू के रूप में पहचान लिया।
 गुमशुदगी से हत्या का खुलासा
पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की और सोनू के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड (सीडीआर) निकाले। जांच में पता चला कि सोनू की आखिरी बातचीत मेहनाज नाम की लड़की से हुई थी। पुलिस ने जब मेहनाज से पूछताछ करनी चाही, तो उसने शुरुआत में सोनू से किसी भी बातचीत से इनकार किया। लेकिन हिरासत में लेकर जब कड़ी पूछताछ की गई, तो मेहनाज ने पूरी कहानी खोल दी और हत्या की साजिश का खुलासा किया।
मोबाइल कॉल डिटेल्स से पहुंचे आरोपियों तक
मेहनाज ने बताया कि कॉलेज जाते समय उसकी सोनू से जान-पहचान हुई थी। सोनू ने गुपचुप तरीके से उसके कुछ फोटो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिए थे। इसके बाद, वह उसे ब्लैकमेल करने लगा और बार-बार मिलने का दबाव डालने लगा। जब यह परेशानी बढ़ गई, तो मेहनाज ने यह बात अपने भाई सद्दाम को बताई। सद्दाम ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सोनू को सबक सिखाने का प्लान बनाया और 9 सितंबर को सोनू को मिलने के लिए बुलवाया।
ब्लैकमेलिंग से बढ़ी परेशानी, भाई ने रची साजिश
सद्दाम और उसके दोस्त ने साजिश के तहत सोनू को सैफनी रोड पर बुलाया। जब सोनू वहां पहुंचा, तो मेहनाज उसे बातें करते-करते गन्ने के खेत में ले गई, जहां सद्दाम और उसके दोस्त ने पीछे से आकर सोनू को जमीन पर गिरा दिया। उन्होंने उसे रस्सी से बांधकर चाकू से उसका गला काट दिया। इसके बाद, उन्होंने सोनू के कपड़े, चप्पल और सिर को थैली में डालकर सैफनी कस्बे के ट्रेंचिंग ग्राउंड में ले जाकर फेंक दिया। फिर उन्होंने सबूत मिटाने के लिए पेट्रोल से सारा सामान जला दिया और मौके से फरार हो गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा करेंगे PM मोदी : प्रधानमंत्री से पहले केंद्र की दो टीमें पहुंचेंगी

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में गंभीर प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहे चंबा व कुल्लू जिलों में नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की दो टीमें रविवार को...
article-image
दिल्ली , पंजाब

दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे जाने के मामले दिल्ली पुलिस ने 1 ग्रिफ्तार

नई दिल्ली : पंजाब और हरियाणा में तलाशी के बाद, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने सितंबर में आईएसबीटी फ्लाईओवर की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे जाने के मामले में लगभग 35 साल की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वच्छ शहर समृद्ध शहर पहल और एक राज्य एक पोर्टल का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ : राज्य में ईज़ ऑफ लिविंग के लिए की जा रही परिवर्तनकारी पहल – मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां शहरी विकास विभाग के महत्त्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर’ पहल और ‘नागरिक सेवा पोर्टल’ का शुभारम्भ किया। एक राज्य एक पोर्टल पहल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित : चम्बी में क्षतिग्रस्त दुकानों को मिलेगा उचित मुआवजा: केवल पठानिया*

आपदा प्रभावितों को त्वरित राहत के लिए राजस्व विभाग को निर्देश एएम नाथ। धर्मशाला, 21 जुलाई। विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज सोमवार को विधानसभा परिसर तपोवन में शाहपुर...
Translate »
error: Content is protected !!