BPL सूची में गलत तरह से शामिल परिवार होंगे बाहर : सख्ती की तैयारी में सुक्खू सरकार! 

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में गलत तरीके से बीपीएल श्रेणी में शामिल परिवारों पर सख्ती की तैयारी हो चुकी है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने ऐसे परिवारों को सूची से बाहर करने का मन बना लिया है।
राज्य सरकार के इस कदम से बीपीएल परिवारों को मिलने वाला फायदा योग्य परिवारों को ही मिल पाएगा. अप्रैल, 2025 में बीपीएल परिवारों की सूची में संशोधन की प्रक्रिया शुरू होगी. इस संबंध में मुख्यमंत्री की ओर से अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं. साथ ही बीपीएल श्रेणी में शमिल होने का नया क्राइटेरिया तैयार करने के लिए भी कहा गया है।
सोमवार को शिमला स्थित राज्य सचिवालय में ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इसके लिए क्राइटेरिया 5 जनवरी, 2025 से पहले तैयार किया जाए. इसके बाद इस बारे में मंत्रिमंडल से मंजूरी ली जाएगी. नए दिशा-निर्देशों को जनवरी, 2025 में होने वाली ग्रामसभा में आम जनता के साथ साझा कर दिया जाएगा. राज्य सरकार बीपीएल परिवारों के चयन के लिए सालाना कमाई के क्राइटेरिया में भी बदलाव पर विचार कर रही है।
जिला उपायुक्त करेंगे शिकायत का निपटारा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बीपीएल श्रेणी में परिवारों को शामिल करने के लिए पारदर्शिता अपनाई जाएगी. ग्राम सभा की ओर से जिन परिवारों को बीपीएल में शामिल करने के लिए कहा जाएगा, उसके लिए सब डिविजन पर दो सदस्यों की कमेटी का गठन होगा. इसका सत्यापन करने के लिए सब डिविजन स्तर उप मंडलाधिकारी (SDM) और खंड विकास अधिकारी (BDO) की दो सदस्यीय समिति गठित होगी. बीपीएल परिवारों की अंतिम सूची से संबंधित कोई भी आपत्ति या शिकायत उपायुक्त और मंडलायुक्त को दी जा सकती है. इनके पास इन शिकायतों की समीक्षा और समाधान करने का अधिकार होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं के मुण्डखर में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित, मंत्री राजेश धर्माणी ने सुनीं जन समस्याएं

बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी 100 से अधिक समस्याओं का मौके पर समाधान अधिकारी जनता के प्रति संवेदनशीलता से करें कार्य, फील्ड में कार्यरत हर कर्मचारी सरकार का प्रतिनिधि एएम नाथ। ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अरविंद केजरीवाल को चुनाव से पहले झटका : ED को मिली उपराज्यपाल से मुकदमा चलाने की मंजूरी

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा चलाने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सर्दियों में आग लगने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतू एडवाइजरी जारी : DC राघव शर्मा

ऊना, 25 नवम्बर – जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं दण्डाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने सर्दियों के मौसम को मध्यनजर रखते हुए एडवाजरी जारी की है। सर्दी के मौसम में कार्यालयों में आग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भविष्य में स्कूलों में शुरू किया जाएगा शिक्षा संवाद कार्यक्रम: राजेश धर्माणी

हिमाचल 2026 तक बनेगा देश का हरित उर्जा राज्य, ई-वाहनों और सौर उर्जा को दिया जा रहा बढ़ावा डीएवी स्कूल घुमारवीं के वार्षिक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम नाथ। घुमारवीं...
Translate »
error: Content is protected !!