बढ़ाई छुट्टियां-अब इस दिन खुलेंगे स्कूल : पंजाब सरकार ने प्रदेश में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए

by
चंडीगढ़, 31 दिसंबर :  पंजाब में सर्दी का कहर बढ़ता ही जा रही है। पंजाब सरकार ने प्रदेश में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश को 7 जनवरी 2025 तक बढ़ा दिया है।
स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस फैसले की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर साझा की। उन्होंने बताया कि यह निर्णय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर लिया गया है। प्रदेश में चल रही ठंड की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार ठंड के कारण पंजाब के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में 7 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की जा रही हैं। अब सभी स्कूल 8 जनवरी 2025 से पुनः खुलेंगे।’
बता दें कि इससे पहले पंजाब में सभी स्कूल को एक जनवरी तक छुट्टियां थी और सभी स्कूल दो जनवरी को खुलने थे लेकिन सर्दियों को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। इससे पहले हरियाणा सरकार ने भी सर्दी के चलते बच्चों की छुट्टियां बढ़ा दी थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौडी बच्चों से सड़क के कार्य का शुभारंभ करवाया : डिप्टी स्पीकर रौडी ने गांव सौली की सड़कों के निर्माण के लिए 60 लाख रुपये का अनुदान किया जारी

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौडी ने सोली गांव के विकास के लिए बड़ी राशि दान की; सड़कों के निर्माण के लिए 60 लाख रुपये का अनुदान जारी किया गढ़शंकर : पंजाब विधानसभा के...
article-image
पंजाब

जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव-2025 : मतगणना की तैयारियां पूरी

17 को होशियारपुर में दस ब्लॉकों पर सुबह 8 बजे शुरु होगी मतगणना,  पारदर्शी व शांतिपूर्ण मतगणना के पुख्ता इंतज़ामः जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व व्यवस्थाओं के विशेष प्रबंध होशियारपुर, 15...
article-image
पंजाब

1145 उद्योगपतियों को 410 करोड़ की ‘वन टाइम सेटलमेंट’ राहत : 40 साल पुराने विवाद हुए समाप्त

चंडीगढ़ :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने उद्योगपतियों को एक अभूतपूर्व राहत देते हुए ऐतिहासिक वन टाइम सेटलमेंट योजना की शुरुआत की है। यह योजना उन 1,145 औद्योगिक...
article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह बनाएगा नई पार्टी – पंजाब में नई राजनीतिक हलचल की तैयारी, क्या है प्लान…!

चंडीगढ़ :  खालिस्तानी अमृतपाल सिंह अब पंजाब में बड़े राजनीतिक मंसूबे पाल रहा है। इसी मकसद से वह राजनीतिक दल ही बनाने की तैयारी में है, जिसका ऐलान उसकी ओर से 14 जनवरी को...
Translate »
error: Content is protected !!