CHC जलोग में बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य मेला का आयोजन : चिकित्सा अधिकारी प्रभारी जलोग डा पूनम गौतम ने मेले की अगुवाई की

by

शिमला 07 नवंबर डॉक्टर कंवर गुलेरिया (कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी सुन्नी) द्वारा अवगत करवाया गया कि आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलोग में इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान असपताल शिमला द्वारा आयुषमान भव अभियान के तहत बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया।
इस उपलक्ष पर चिकित्सा अधिकारी प्रभारी जलोग डा पूनम गौतम ने मेले की अगुवाई की। मेला का आयोजन प्रधानाचार्य इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान असपताल डा सीता ठाकुर के आदेशानुसार किया गया।
आईजीएमसी शिमला से शिशु रोग विशेषज्ञ डा जिया लाल, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ प्रवीण, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा तनिष्क, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डा मनदीप, चर्म रोग विशेषज्ञ डा संध्या, शल्य रोग विशेषज्ञ डा मंजीत, मनोरोग विशेषज्ञ डा अभिलक्ष की उपस्थिती व योगदान रहा।
स्वास्थ्य मेला में 192 लाभार्थियों का पंजीकरण हुआ, इसके अधीन 25 लाभार्थियों ने सामान्य व 177 लाभार्थीयों ने बहु विशेषज्ञ चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ उठाया।
सूक्ष्म शल्य चिकित्सकीय सुविधाएं 04 लाभार्थी, व 103 लाभार्थियों ने परिवार नियोजन व प्रसव, प्रसूति और शिशु स्वास्थ्य सुविधाएं व जागरूकता का लाभ उठाया, 485 रक्त जांच की गई, मोतिया बंद के 02 मरीज जांच उपरांत शल्य निदान हेतू आईजीएमसी शिम्ला उपरोक्त इलाज हेतु रेफर किए गए। मुख्य शल्य चिकित्सकीय जांच हेतु 02 लाभार्थी सुविधा प्राप्त कर पाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिन्द्रा बैंक में कथित एनपीए अनियमितताओं की जांच की मांग, अधिवक्ता मुकेश शर्मा ने नाबार्ड को भेजी शिकायत

अर्की-दाड़लाघाट शाखाओं के एनपीए मामलों पर उठे सवाल, नाबार्ड से निष्पक्ष विजिलेंस जांच की मांग जोगिन्द्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अधिकारियों पर आरोप, फोरेंसिक ऑडिट और रिकॉर्ड जांच की मांगएएम नाथ। चंडीगढ़/सोलन :  पंजाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री से भेंटकर उपायुक्त ने दिया अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का निमंत्रण 

राज्यपाल 28 जुलाई को करेंगे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारंभ ,  मुख्यमंत्री 4 अगस्त को समापन समारोह की करेंगे अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 23 जुलाई  :   अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2024 के  लिए राज्यपाल शिव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिजनेसमैन से मांगे 20 करोड़ : ED अधिकारी बनकर फार्महाउस में डाली रेड , दो आरोपी अरेस्ट

नई दिल्ली।  दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी बनकर छतरपुर के डीएलएफ फार्म्स में सात लोगों ने जबरन 20 करोड़ रुपये की वसूली करने की कोशिश की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*सैनिकों की समस्याओं के समाधान को सरकार संवेदनशील : केवल सिंह पठानिया*

*एक्स सर्विसमेन प्रतिनिधिमंडल मिला शाहपुर विधायक से, सैनिक कल्याण पर हुई चर्चा* *राहत कोष हेतु एक्स सर्विसमेन लीग ने भेंट किया 1.50 लाख का चेक* एएम नाथ ।  शाहपुर, 2 अक्तूबर :  रैत में...
Translate »
error: Content is protected !!