CM सुक्खू ने डॉ. हंसराज को बताया ‘डायनामिक’, बोले- चुराह जाकर खुद देखूंगा हालात….चुराह की दुश्वारियां सदन में गूंजीं

by

विधायक डॉ. हंसराज ने उठाया संस्थानों की बहाली का मुद्दा

कहा, छह किलोमीटर पैदल स्कूल जाते हैं बच्चे, बिजली के खंभे-मीटर के लिए भी तरसते हैं लोग

एएम नाथ। शिमला :  चम्बा जिले के अति दुर्गम चुराह विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली का मुद्दा विधानसभा में जोरदार तरीके से उठा। चुराह के विधायक डॉ. हंसराज ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आग्रह किया कि चम्बा की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यहां के क्षेत्रों को मैदानी जिलों की तर्ज पर नहीं, बल्कि विशेष प्राथमिकता के साथ देखा जाए। उन्होंने कहा कि पिछले 10-12 वर्षों से क्षेत्र के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
डॉ. हंसराज ने कहा कि चुराह, भरमौर, भटियात, डलहौजी और चम्बा के कई क्षेत्र भौगोलिक रूप से बेहद दुर्गम हैं। ऐसे में संस्थानों का खुलना लोगों के लिए सुविधा नहीं, बल्कि आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऊना और हरोली जैसे अपेक्षाकृत सुलभ क्षेत्रों में कई कॉलेज हैं, जबकि चुराह जैसे दुर्गम इलाकों में उच्च शिक्षा के संस्थानों की कमी विद्यार्थियों को प्रभावित कर रही है।
विधायक ने बिजली व्यवस्था की समस्या भी सदन में रखी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को एक-एक खंभे, तार और बिजली मीटर के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। बड़ी मुश्किल से चुराह में बिजली बोर्ड का डिवीजन स्थापित हुआ था और एक्सईएन सहित स्टाफ की तैनाती हुई, लेकिन व्यवस्था लंबे समय तक नहीं चल सकी। बैरागढ़ और कोहाल में खोले गए पीएससी को भी उन्होंने क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया।
शिक्षा के मोर्चे पर डॉ. हंसराज ने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में बच्चे प्राथमिक स्कूल तक पहुंचने के लिए छह-छह किलोमीटर तक जाने को मजबूर हैं। मसरूंड में खुले डिग्री कॉलेज में 58 विद्यार्थियों के दाखिले होने के बावजूद इसके डीनोटिफाई होने से स्थानीय युवाओं की उम्मीदों को झटका लगा है। उन्होंने सरकार से डीनोटिफाई किए गए संस्थानों को दोबारा खोलने की मांग की।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने डॉ. हंसराज की सक्रियता की सराहना करते हुए उन्हें ‘डायनामिक विधायक’ बताया। उन्होंने कहा कि सरकार चम्बा जिले का विशेष ध्यान रख रही है और वह स्वयं चुराह का दौरा कर जमीनी हालात का आकलन करेंगे। जरूरत के अनुसार डॉक्टरों और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था करने का आश्वासन भी दिया।
बिजली बोर्ड के एक्सईएन कार्यालय को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट मीटरिंग और एएमआर जैसी तकनीकों के आने से व्यवस्था बदल रही है। सरकार बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए तकनीकी विकल्पों पर गंभीरता से विचार करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीड़-बिलिंग घाटी में 26 अक्तूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होगा वाले क्रॉस कंट्री पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप

मुख्यमंत्री 2 नवंबर को करेंगे प्रतियोगिता का समापन बैजनाथ, 23 अक्तूबर : बीड़-बिलिंग घाटी में 26 अक्तूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाले क्रॉस कंट्री पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय आईटीआई पट्टा मेहलोग में रेजिंग एंड एक्ससेलेर्टिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस सत्र का आयोजन

आई टी आई प्रशिक्षुओं को उद्यमिता विकास पर किया जागरूक पट्टा मेहलोग, 7 फरवरी (तारा) : भारत सरकार की रेज़िंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस योजना के अंतर्गत गवर्नमेंट आईटीआई पट्टा महलोग में एक उद्यमिता जागरूकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतका के पति को भेंट की 2 लाख की बीमा राशि

समस्त जिला वासियों से सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ने का किया आव्हान एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपासवाल ने आज प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत मृतका कविता देवी, पत्नी संजीव,...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नंगल डैम पहुंचे भगवंत मान बोले- बीबीएमबी गुंडागर्दी पर उतारू – पंजाब बीजेपी के नेता भी स्थिति स्पष्ट करे : पंजाब-हरियाणा में पानी को लेकर बढ़ी रार

नंगल  :  सीएम भगवंत मान ने गुरुवार को रूपनगर स्थित नंगल डैम का निरीक्षण किया। मान ने कहा कि हरियाणा ने अपने हिस्से के पानी का इस्तेमाल कर लिया है। पंजाब हरियाणा को हर...
Translate »
error: Content is protected !!