DC अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक का आयोजन

by
शिमला 11 मार्च – जिलाधीश शिमला एवं जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारजनों के कल्याण एवं उत्थान के लिए राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड समय-समय पर पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं भी प्रदान करता आ रहा है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिला के विभिन्न स्कूलों में बच्चों एवं उनके माता-पिता के साथ सैनिक स्कूल में दाखिला दिलवाने के लिए परस्पर संवाद स्थापित किया जाएगा ताकि बच्चों को शुरू से ही उच्च गुणवतायुक्त शिक्षा प्राप्त हो सके। इसके अतिरिक्त स्कूलों मंे सेना भर्ती के संबंध में भी प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि बच्चों को नशे के बढ़ते चलन से दूर रखा जा सके।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त सैनिकों के कल्याण तथा आपस में परस्पर संवाद हेतु विभिन्न प्रकार के आयोजन करवाने के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे। जिला में इस समय लगभग 4700 के करीब पूर्व सैनिक मौजूद हैं, जिन्हें राज्य तथा केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सैनिक विश्राम गृह मतियाना जर्जर स्थिति में है। विश्राम गृह को ही जल्द ही असुरक्षित घोषित कर आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ताकि जगह का सदुपयोग सैनिकों के कल्याण के लिए किया जा सके।
बैठक में उपाध्यक्ष सैनिक कल्याण बोर्ड कर्नल दौलत सिंह, सदस्य सचिव उप-निदेशक अतुल चम्बयाल, सदस्य हवलदार पवन चौहान, कैप्टन रत्न सिंह, नायब सूबेदार सुन्दर लाल चौहान, बेटरन एस.के. सेहगल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

20 लाख के गहने चुराए – आए थे कबाड़ी के भेष में : 4 युवकों सहित खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार

रोहित जसवाल।  मंडी :    मंडी जिले के करसोग थाना के अंतर्गत 20 लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. इसी साल 31 मार्च 2024 की रात को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़सर में भी मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

एएम नाथ। बड़सर 25 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम एवं बड़सर विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचन अधिकारी स्वाति डोगरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कारगिल विजय दिवस पर ऊना वासियों का अमर बलिदानियों को सलाम : जिला स्तरीय कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित

रोहित जसवाल । ऊना, 26 जुलाई. कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर जिला स्तरीय कार्यक्रम एमसी ऊना के शहीद स्मारक में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपायुक्त जतिन लाल तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मस्जिद में अवैध निर्माण मिलने पर कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी – हिमाचल कोई बनाना रिपब्लिक नहीं है. भावना पर नहीं, कानून के मुताबिक काम होगा : विक्रमादित्य सिंह

शिमला :  संजौली मस्जिद के खिलाफ हिंदू संगठन सड़क पर उतरे हुए हैं. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया.। बवाल के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस की।  उन्होंने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!