DC अपूर्व देवगन ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलाई शपथ

by

चंबा, 31अक्टूबर
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उपायुक्त कार्यालय के परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता-अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने भारत रत्न, सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती के अवसर पर नमन करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधे रखने के लिए अथक प्रयास किए थे। इस कारण उन्हें लौह पुरुष भी कहा जाता है। देश के लिए उनकी प्रतिबद्धता अद्वितीय थी। स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को देश में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। उन्होंने सभी से राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने का आह्वान किया।
उपायुक्त ने सभी को देश की आन्तरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने के लिए सत्यनिष्ठा से संकल्प लेने को भी कहा।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, एसडीएम अरुण शर्मा, जिला योजना अधिकारी गौतम शर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाडक और अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दून की नंदपुर पंचायत निर्विरोध निर्वाचित, कमल चौधरी बने प्रधान

बी बी एन,10 मई (तारा) : दून विधानसभा हलक के तहत नन्दपुर पंचायत ने पंचायत को सर्व सम्मति से चुनने का फैसला लिया है। पंचायत के वासियों ने आज बैठक के इसे अंतिम रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को समान अवसर देने से विकसित होता है समाज : राय

कस्तूरबा गाँधी छात्रावास करियां में मिशन शक्ति के तहत लैंगिक समानता व मासिक धर्म पर जागरूकता शिविर आयोजित एएम नाथ। चम्बा : महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा कि ओर से शुक्रवार को कस्तूरबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाड़ा मेहता में दो दिवसीय माहूंनाग मेले का हवन यज्ञ व ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ

पट्टा मेहलोग , 14 मार्च ,(तारा) : विकास खंड पट्टा के तहत ग्राम पंचायत ढकरियाणा के हाड़ा मेहता में स्थित माहूंनाग मंदिर परिसर में दो दिवसीय ऐतिहासिक मेले का शुभारम्भ हवन यज्ञ एवं ध्वजारोहण...
Translate »
error: Content is protected !!