DC का ग्राम पंचायतों के विकास में जन भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

by
रोहित भदसाली। ऊना, 5 नवम्बर. उपायुक्त जतिन लाल ने ग्रामीण विकास को नई दिशा देने और पंचायतों का समग्र एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए जन भागीदारी पर विशेष ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया है। वे मंगलवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित ग्राम पंचायत विकास योजना 2025-26 की निर्माण प्रक्रिया को लेकर गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में सभी संबंधित विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने बैठक में पंचायतों के विकास को जनसहभागिता से जोड़ने पर जोर दिया, ताकि प्रत्येक पंचायत में स्थानीय जरूरतों के अनुसार योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाबद्ध और सामुदायिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने बताया कि 31 जनवरी, 2025 तक जिले की सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें विकास योजनाओं के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी और कार्य योजनाएं तैयार की जाएंगी।
फ्रंटलाइन कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण
बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभागों के फ्रंटलाइन कर्मियों को इन ग्राम सभाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। ये कर्मी ग्रामीण स्तर पर लोगों को सरकारी योजनाओं और उनके लाभों के प्रति जागरूक करेंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। इससे पंचायत स्तर पर योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन जन भागीदारी के आधार पर होगा, जो स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप होगा।
बैठक में जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, बीडीओ ऊना केएल वर्मा, बीडीओ बंगाणा सुशील कुमार, बीडीओ गगरेट सुरिंदर कुमार, बीडीओ हरेली वीरेंद्र कौशल, बीडीओ अंब ओमपाल डोगरा, उपनिदेशक पशुपालन डॉ. विनय शर्मा, उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, सीएमओ ऊना संजीव कुमार वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार, और डीएफएससी ऊना राजीव शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा उन्मूलन के लिए सबको एकजुट होना जरूरी : उपायुक्त जिला के सभी अधिकारियों को नशे के विरुद्ध दिलवाई शपथ

चंबा, 26 जून: उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी सभागार में नशीली दवाओं के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, देश में 100 करोड़ मतदाता : ज्ञानेश कुमार मुख्य निर्वाचन आयुक्त

खजियार में बूथ लैवल अधिकारियों, बीएलओ पर्यवेक्षकों तथा मतदाताओं से की वार्ता एएम नाथ। चम्बा :  भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है तथा यहां मतदाताओं की संख्या 100 करोड़ है। देश में लगभग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मेन्द्र को गुजरे चार दिन भी नहीं बीते कि हेमा और सनी के बीच बढ़ी रार, खुलकर सामने आई रिश्तों की फूट

बालीवुड के ही-मैन, धर्मेंद्र, 24 नवंबर को गुज़र गए। वे 8 दिसंबर को 90 साल के होने वाले थे, लेकिन अपने जन्मदिन से ठीक 15 दिन पहले ही उनका निधन हो गया। उनके जाने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती : लॉरेंस बिश्नोई के सोशल मीडिया से डाली पोस्ट गायक गिप्पी ग्रेवाल के आवास के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी लेते हुए

लॉरेंस बिश्नोई समूह ने शनिवार को कनाडा के वैंकूवर के व्हाइट रॉक इलाके में पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के आवास के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। फेसबुक पर लॉरेंस बिश्नोई नाम के...
Translate »
error: Content is protected !!