DC जतिन लाल ने सुनीं एकल नारी शक्ति संगठन की समस्याएं, त्वरित और प्रभावी समाधान का दिया आश्वासन

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 4 दिसंबर : एकल नारी शक्ति संगठन से संबंधित जनसुनवाई बैठक वीरवार को बचत भवन ऊना में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने की। बैठक में हरोली, अंब, गगरेट और ऊना ब्लॉक की महिलाएं उपस्थित रहीं।
May be an image of one or more people, people smiling, people studying, hospital, newsroom and text that says "8 रत री जेला"May be an image of one or more people, people studying, hospital, newsroom and text that says "संगठन अम्ब, हि.प्र.) रयकत रत जন नारी शक्िति हि. प्र.) सगठन र्ट. जिला O MO La ผกาาุอ"
बैठक के दौरान उपायुक्त ने एकल नारी शक्ति संगठन से जुड़ी महिलाओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ग़रीब बच्चों के लिए उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग सुविधा ज़िला प्रशासन की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में उनका भविष्य सुरक्षित एवं सुदृढ़ हो सके।
May be an image of one or more people, people studying and table
उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य एकल नारियों को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।
उपायुक्त ने सभी उपस्थित महिलाओं को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उनके हितों की रक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा उनकी समस्याओं का तेज़, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
इस मौके पर एकल नारी संगठन से जुड़ी रजनी, सोनिका, नीलम और मीना सहित अन्य उपस्थित रहीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण पैदावार को संजीवनी देगी औषधीय खेती: डीसी

औषधीय खेती को बढ़ावा देने के लिए एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित ऊना, 6 फरवरी: जिला ऊना में औषधीय पौधों की पैदावार को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आदेश...
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र के दौरान 21 अप्रैल तक लागू रहेगी धारा 144: डीसी

ऊना  : जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि माता चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्रों के चलते कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला ऊना में 21...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर की वंशिका सूद ने UPSC में 15वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम किया रोशन

सुजानपुर: स्थानीय उपमंडल के वार्ड नंबर 2 की वंशिका सूद ने मात्र 24 वर्ष की आयु में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज (आईएफएस) परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 15वां...
हिमाचल प्रदेश

11.21 ग्राम चिट्टे सहित 4 नशा तस्कर गिरफ्तार

हरोली : पुलिस ने 2 अलग मामलों में 11.21 ग्राम चिट्टे सहित 4 नशा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि सदर थाना ऊना पुलिस टीम सोमवार शाम...
Translate »
error: Content is protected !!