DC तोरुल एस रवीश कुल्लु द्वारा जिला के लिए ₹2139.87 करोड़ की संभावित ऋण योजना (PLP) का विमोचन

by
एएम नाथ। कुल्लु ;  कुल्लु में भारत सरकार की लीड बैंक योजना के अंतर्गत, उपायुक्त तोरुल एस रवीश द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिला कुल्लु की संभावित ऋण योजना (Potential Linked Credit Plan – PLP) का आधिकारिक विमोचन किया गया।
उपायुक्त ने बताया कि नाबार्ड (NABARD) द्वारा तैयार की गई इस योजना के तहत आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बैंकों हेतु कुल ₹2139.87 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस योजना के माध्यम से जिले में ऋण प्रवाह को व्यवस्थित किया जाएगा ताकि कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े क्षेत्रों को पर्याप्त वित्तीय सहायता मिल सके।
उन्होंने जानकारी दी कि इस योजना के तहत बैंकों के लिए कृषि, (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम), आवास , शिक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और सामाजिक बुनियादी ढांचे जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए वार्षिक लक्ष्य तय किए जाते हैं। इन लक्ष्यों का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के विकास के लिए ठोस मापदंड तैयार करना और जिले की आर्थिक प्रगति को गति देना है।
उन्होंने इसके नाबार्ड की पूरी टीम को बधाई दी तथा भविष्य में और बेहतर उपलब्धि हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।
जिला कुल्लु की इस PLP रिपोर्ट का निर्माण नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्रीमती अनीता देवी द्वारा किया गया।
विमोचन के इस महत्वपूर्ण अवसर पर ऋषभ ठाकुर एजीएम नाबार्ड, राजेंद्र एलडीएम कुल्लु, आरसेटी निदेशक, बीसीसीबी के प्रबंधक भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

9 लोगों के खिलाफ मृत व्यक्तियों का आधार कार्ड बनाकर जमीन का बैनामा कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 04 दिसंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने दीप कॉलोनी गढ़शंकर निवासी चंद्र शेखर मेहता के बयान पर कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने के आरोप में 9 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गिरिपार क्षेत्र को शुभकामनाएं, हमने जो वादा किया था वह निभा दिया : जयराम ठाकुर

हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिए जाने की अधिसूचना जारी होने पर बोले नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस ने राजनीति का विषय बना हज़ारों हाटी युवाओं के भविष्य से किया खिलवाड़ कांग्रेस ने अटकाने, लटकाने और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान केंद्र के भवन के नामकरण में किया संशोधन : शिमला के समस्त 8 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित की गई – DC आदित्य नेगी

शिमला 07 अक्टूबर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की पूर्व अनुमति से जिला शिमला के समस्त 8 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की सूची...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4 जून से चंबा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा उपाध्यक्ष 

एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 14 जून से चंबा ज़िला के प्रवास पर रहेंगे।  यह जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष 14 जून  को...
Translate »
error: Content is protected !!