DC तोरुल एस रवीश ने किया डिग्री कॉलेज कुल्लू के प्रस्तावित मतगणना केंद्र का निरीक्षण

by
कुल्लू 20 फरवरी :  कुल्लू जिला में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां आरम्भ हो गई है इसी के दृष्टिगत आज उपायुक्त कुल्लू एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तोरुल एस रवीश ने राजकीय डिग्री महाविद्यालय कुल्लू स्थित प्रस्तावित काउंटिंग सेंटर व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित मतगणना केंद्र व स्ट्रॉन्ग रूम व मीडिया सेंटर स्थापित करने की तैयारी व सुविधाओं की जानकारी हासिल की ।
उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में चारों विधानसभा क्षेत्रों कुल्लू, मनाली,बंजार व आनी विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती के यहां की जानी प्रस्तावित है । चारो विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिये चार मतगणना केंद्र स्थापित किये जायेंगे।जिनमे बंजार विधानसभा क्षेत्र की मतगणना धरातल मंजिल के आर्ट्स ब्लॉक में तथा स्ट्रांग रूम इसी मंजिल स्थित टेबल टेनिस रूम में,आनी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना महाविद्यालय की प्रथम मंजिल में व स्ट्रांग रूम भी इसी मंजिल में स्थापित किया जाना प्रस्तावित है ।
मनाली विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती दूसरी मंजिल में तथा इसी मंजिल में स्ट्रांग रूम स्थापित करना प्रस्तावित है। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती तीसरी मंजिल स्थित बहुउद्देश्यीय हॉल में करनी प्रस्तवित है और स्ट्रांग रूम दूसरी मंजिल में बनाया जाना प्रस्तवित है।
उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में बढ़चढ़ भाग लेने का आह्वान किया।
उन्होंने तहसीलदार निर्वाचन को स्ट्रॉन्ग रूम सहित मतगणना से समन्धित अन्य सभी ब्यबस्था समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ,तहसीलदार निर्वाचन वीना कुमारी व अन्य अन्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टॉस से तय हुआ पट्टा-महलोग ब्लॉक समिति अध्यक्ष का फैसला, भाजपा के अशोक कुमार बने अध्यक्ष: उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित ओम प्रकाश ठाकुर की जीत

15 सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न हुआ चुनाव बद्दी , 15 जून (तारा) :  पट्टा-महलोग ब्लॉक समिति की सत्ता पर भाजपा समर्थित अशोक कुमार ने कब्जा जमाया है। सोमवार को आईटीआई पट्टा स्थित सभागार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल : ग्लैंडर्स बीमारी की दस्तक- इंसानों में भी फैलने का खतरा, मंडी में घोड़े का सैंपल पाया पॉजिटिव

एएम नाथ।  मंडी : मंडी जिले में घोड़ों और खच्चरों में फैलने वाली ग्लैंडर्स बीमारी से दहशत का माहौल बन गया है. मंडी के समौण से लिया घोड़ों के रक्त का सैंपल राष्ट्रीय अश्व...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

नया खुलासा : चिट्टा तस्करी में भी संलिप्त थे तहसील कल्याण अधिकारी और महिला वकील

एएम नाथ । शिमला : चिट्टे के मामले में गिरफ्तार जिला शिमला के एक तहसील कल्याण अधिकारी और महिला वकील पर अब पुलिस ने नशा तस्करी की धाराएं लगाई हैं। इसके मुताबिक समाज में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म का आरोप : हिमाचल छोड़ने से पहले थुरल से गिरफ्तार

एएम नाथ।  मंडी: युवती से शादी का वादा कर दुष्कर्म करने के आरोप में मंडी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक युवक को कांगड़ा जिले के थुरल से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार...
Translate »
error: Content is protected !!