DC ने श्री चिंतपूर्णी मंदिर में ‘प्रसाद’ योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की

by

रोहित भदसाली। ऊना, 29 अगस्त. उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को श्री चिंतपूर्णी मंदिर में ‘प्रसाद’ योजना के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर योजना के क्रियान्वयन के लिए नियुक्त एजेंसी के प्रतिनिधियों से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) का ब्यौरा लिया और आवश्यक संशोधनों को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया।
उपायुक्त ने बताया कि केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना का उद्देश्य भारत में धार्मिक पर्यटन के विकास और संवर्धन को बढ़ावा देना है। इसमें धार्मिक स्थलों के कायाकल्प और आध्यात्मिक विरासत संवर्द्धन के कार्य किए जाएंगे। योजना के तहत ऊना जिले के श्री चिंतपूर्णी मंदिर को भी चिन्हित किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रसाद योजना के तहत चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भव्य भवन, प्रतीक्षा स्थल और अन्य सुविधाओं का विकास और विस्तार किया जाएगा। योजना के पहले चरण के लिए ₹25 करोड़ के बजट की मंजूरी मिल चुकी है।
जतिन लाल ने बताया कि क्रियान्वयन एजेंसी ने प्रस्तावित कार्यों के नक्शे और डीपीआर को तैयार किया है, जिसे आवश्यक संशोधनों के बाद सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
इस दौरान मंदिर प्रशासन के अधिकारी और क्रियान्वयन एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टेट परीक्षा के दौरान छात्र स्कूल बिलासपुर के आसपास शांति बनाए रखने को आदेश जारी

एसडीएम सदर ने परीक्षा केंद्र के आसपास लगाए प्रतिबंध एएम नाथ। बिलासपुर, 04 नवम्बर: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा टीईटी-2025 की परीक्षा का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इसी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज : अलग-अलग लोगों पर कर चुकी है 53 केस, आरोप लगाने वाली महिला

सदाशिवनगर : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एक महिला ने येदियुरप्पा के खिलाफ अपनी 17 साल की बेटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीफार्मा आयुर्वेद के लिए रोजगार का अवसर

हमीरपुर 16 दिसंबर :  जिला मुख्यालय के निकट कोट-चौरी सड़क पर गांव कुनाना में स्थापित एक इकाई टीजीजी रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड में क्वालिटी कंट्रोल एग्जीक्यूटिव का एक पद भरा जाएगा। आयुर्वेद में बी-फार्मा या...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोहंती को प्रियदर्शनी को प्रतिमाह 30 हजार देने के आदेश : पत्नी के साथ वैवाहिक सुख को लेकर संतुष्ट नहीं मोहंती ने किया था पोस्ट सोशल मीडिया पर

अदाकारा प्रियदर्शनी व अनुभव मोहंती का तलाक सुर्खियों में मोहंती को प्रतिमाह 30 हजार देने के आदे ब्यूरो, 22 जून उड़ीसा फिल्म अदाकारा वर्षा प्रियदर्शनी तथा अदाकार से लोकसभा मैंबर बने अनुभव मोहंती का...
Translate »
error: Content is protected !!