DC ने हिमाचल हाईकोर्ट में मांगी माफी : जल्द निपटाने का पेंशन मामले को दिया आश्वासन

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में मंडी के डीसी ने अदालत के आदेश की अनुपालन न करने पर माफी मांगी है। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत को आश्वासन दिया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पेंशन मामले को जल्द निपटाया जाएगा।

मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी। सुनवाई के दौरान अतिरिक्त महाधिवक्ता ने बताया कि 6 सितंबर को याचिकाकर्ता का पेंशन मामला सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ फिर से महालेखाकार हिमाचल प्रदेश के कार्यालय को भेज दिया गया है। प्रतिवादियों की ओर से अदालत को आश्वासन दिया गया कि याचिकाकर्ता की पेंशन जारी करने के लिए दो सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूरी की जाएगी।

न्यायाधीश ज्योत्सना रिवॉल दुआ की अदालत ने पिछली सुनवाई को मंडी के डीसी अपूर्व देवगन को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया था। चूंकि याचिका के जवाब में गलत कानूनी स्थिति के आधार पर हलफनामा दायर किया गया था। इसके अलावा उन्होंने न्यायालय के कई आदेशों के बावजूद याचिकाकर्ताओं की पेंशन प्रक्रिया को पूरा नहीं किया।देवगन ने न्यायालय को बताया कि उन्हें अब माननीय सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय की ओर से निर्धारित कानूनी स्थिति की पूरी जानकारी समझ आ गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में वह इन कानूनी सिद्धांतों का पालन पूरी तरह करेंगे। अदालत ने सुनवाई के दौरान डीसी मंडी की ओर से किए गए खेद और बिना शर्त माफी को स्वीकार कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन, चिट्टा और पीपल तथा बड़ जैसे बड़े पेड़ों की कटान व तस्करी पर डिप्टी सीएम के कड़े तेवर : 3 प्रमुख समस्याओं से जिले को पूरी तरह मुक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करने की डिप्टी सीएम की प्रशासन को कड़ी हिदायत

ऊना में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के कार्यालय का उप मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन रोहित जसवाल। ऊना, 13 दिसंबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले के रामपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जन संकल्प सम्मेलन में कामगार कल्याण बोर्ड जारी करेगा 14 करोड़ 17 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि

सरकार के गठन के बाद से अब तक 62 करोड़ 95 लाख 84 हजार 179 रुपये श्रमिकों को दे चुके हैं : नरदेव कंवर एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद प्रतिभा सिंह ने सांसद निधि से जारी की 12.75 लाख रुपये की धनराशि

एएम नाथ :  मंडी, 28 जनवरी। मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने अपनी सांसद निधि से मंडी संसदीय क्षेत्र की करसोग, कुल्लू, मनाली, आनी, रामपुर, सराज और मंडी सदर विधानसभाओं में विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्तदान शिविर लगाने से पूर्व सीएमओ की अनुमति अनिवार्यः डीसी

ऊना -उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि जिला ऊना में रक्तदान शिविर लगाने से पूर्व स्वास्थ्य विभाग की अनुमति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ संस्थाएं...
Translate »
error: Content is protected !!